Dhanbad Live: सुपर स्पेशियलिटी में इन विभागों की ओपीडी 13 अप्रैल से होगी शुरू, देखें पूरा टाइम टेबल

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad Live: सुपर स्पेशियलिटी में इन विभागों की ओपीडी 13 अप्रैल से होगी शुरू, देखें पूरा टाइम टेबल

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) के पास बने सुपर स्पेशियलिटी भवन में 13 अप्रैल से हृदय व रेस्पिरेटरी मेडिसिन (श्वास रोग) विभाग की ओपीडी सेवा शुरू हो

विज्ञापन

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) के पास बने सुपर स्पेशियलिटी भवन में 13 अप्रैल से हृदय व रेस्पिरेटरी मेडिसिन (श्वास रोग) विभाग की ओपीडी सेवा शुरू हो जायेगी. इस संबंध में मंगलवार को एसएनएमएमसीएच प्रबंधन द्वारा सुपर स्पेशियलिटी में चलने वाली विभिन्न विभागों के ओपीडी के लिए नया समय सारणी जारी की गयी है. इसके तहत पहली बार शुरू हो रही ह्दय विभाग की ओपीडी में हर सप्ताह के साेमवार व बुधवार को डॉ अदवित आकाश व शुक्रवार को डॉ सूरज एच चव्हन चिकित्सीय परामर्श प्रदान करेंगे. इनके अलावा अलग-अलग विभागों में मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों ने चिकित्सीय प्ररामर्श प्राप्त होगा.

इस दिन चलेगी इस विभागों की ओपीडी

दिन विभाग चिकित्सक का नाम

सोमवार न्यूरो सर्जरी डॉ राजेश कुमार सिंह

सोमवार यूरोलॉजी डॉ गौरव प्रकाश

सोमवार कार्डियोलॉजी डॉ अदवित आकाश

सोमवार प्लास्टिक सर्जरी डॉ डीके सिन्हा

…….

मंगलवार न्यूरो सर्जरी डॉ डीके जिंदल

मंगलवार यूरोलॉजी डॉ साकेत नारनोली

मंगलवार प्लास्टिक सर्जरी डॉ गौरव पटोदिया

मंगलवार सर्जिकल ऑन्कोलॉजी डॉ अली जैद अनवर

मंगलवार रेस्पिरेटरी मेडिसिन डॉ अनामिका वर्मा

……….

बुधवार न्यूरो सर्जरी डॉ वैभव कुमार

बुधवार यूरोलॉजी डॉ प्रतीक शरण

बुधवार कार्डियोलॉजी डॉ अदवित आकाश

बुधवार गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी डॉ संजय कुमार सिंह

…….

गुरुवार न्यूरो सर्जरी डॉ कुणाल किशोर

गुरुवार यूरोलॉजी डॉ गौरव प्रकाश

गुरुवार मेडिकल ऑन्कोलॉजी डॉ शतीश शर्मा

गुरुवार रेडियोथेरेपी डॉ एसके वर्मा

……..

शुक्रवार न्यूरो सर्जरी डॉ राजेश कुमार सिंह

शुक्रवार यूरोलॉजी डॉ साकेत नारनोली

शुक्रवार कार्डियोलॉजी डॉ सूरज एच चव्हण

शुक्रवार प्लास्टिक सर्जरी डॉ गौरव पटोदिया

…….

शनिवार न्यूरो सर्जरी डॉ वैभव कुमार

शनिवार यूरोलॉजी डॉ प्रतीक शरण

शनिवार नेफ्रोलॉजी डॉ मो आफताब अंसारी

शनिवार गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी डॉ संजय कुमार सिंह

विज्ञापन
Vicky Prasad

लेखक के बारे में

By Vicky Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola