योग से पीठ के निचले हिस्से के दर्द में मिल सकती है राहत

Updated at : 12 Jan 2017 2:51 PM (IST)
विज्ञापन
योग से पीठ के निचले हिस्से के दर्द में मिल सकती है राहत

वाशिंगटन : पीठ के निचले हिस्से के पुराने दर्द से पीड़ित लोगों को योग से काफी राहत मिल सकती है. भारत, ब्रिटेन और अमेरिका में हुए अनुसंधान के हालिया विश्लेषण में यह बात निकलकर सामने आयी. पीठ के निचले हिस्से में दर्द की समस्या बहुत आम है और स्वयं की देखभाल एवं दवाओं से इसका […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : पीठ के निचले हिस्से के पुराने दर्द से पीड़ित लोगों को योग से काफी राहत मिल सकती है. भारत, ब्रिटेन और अमेरिका में हुए अनुसंधान के हालिया विश्लेषण में यह बात निकलकर सामने आयी. पीठ के निचले हिस्से में दर्द की समस्या बहुत आम है और स्वयं की देखभाल एवं दवाओं से इसका उपचार किया जाता है.

कुछ लोगों में यह समस्या तीन माह या उससे अधिक समय तक रह सकती है और ऐसे में इसे पुरानी बीमारी मान लिया जाता है. पीठ का दर्द कई बार किसी बीमारी या स्थिति सेजुड़ा होता है लेकिन अधिकतर मामलों में पीठ के निचले हिस्से के दर्द का कारण अज्ञात होता है.

अमेरिका के मैरीलैंड विश्वविद्यालय की सुसान विलैंड ने कहा, ‘‘हमारे अध्ययन में यह बात निकलकर सामने आयी है कि योग करने से पीठ के निचले हिस्से के दर्द में मामूली कमी आती है.’ गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में योग की लोकप्रियता दुनिया भर में बढी है. इस अनुसंधान का प्रकाशन काचरेन लाइब्रेरी जर्नल में हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola