कोरोना वायरस के लिए सावधानियां, जानें
Updated at : 28 Jan 2020 5:18 AM (IST)
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा परामर्श जारी करते हुए देशवासियों को सुझाव दिया गया है कि अगर आप चीन की यात्रा पर जा रहे हैं, तो वहां सी-फूड और मीट का सेवन करने से बचें. कच्चा या अधपका मीट तो बिल्कुल भी न खाएं. यात्रा के दौरान बीमार लोगों से संपर्क न बढ़ाएं. अगर किसी को […]
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा परामर्श जारी करते हुए देशवासियों को सुझाव दिया गया है कि अगर आप चीन की यात्रा पर जा रहे हैं, तो वहां सी-फूड और मीट का सेवन करने से बचें. कच्चा या अधपका मीट तो बिल्कुल भी न खाएं. यात्रा के दौरान बीमार लोगों से संपर्क न बढ़ाएं.
अगर किसी को जुकाम, खासी, फीवर, नाक बहना जैसी दिक्कतें हैं, तो ऐसे यात्रियों से दूरी बना कर रखें. जो लोग कोल्ड और फीवर जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं, वे यात्रा करने से बचें. अगर यात्रा करनी ही पड़े मास्क पहनें और खाने-पीने से संबंधी सावधानियां जरूर बरतें. जो लोग खासतौर पर चीन की यात्रा पर जा रहे हैं, उनके लिए किसी भी चीज को छूने या यूज करने के बाद साबुन से हाथ धोना जरूरी है. साथ ही सहयात्रियों के साथ खाना-पीना शेयर करने से बचें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




