ePaper

सामाजिक जीवन व नींद का रिश्ता

Updated at : 28 Jan 2020 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
सामाजिक जीवन व नींद का रिश्ता

अगर आप चाहते हैं कि आपका सामाजिक जीवन अच्छा रहे तो आपको भरपूर नींद लेनी चाहिए. हर रात आपको कम से कम सात से आठ घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए, ताकि लोगों के साथ आपके संबंध मधुर और अच्छे रह सकें. एक नये शोध में यह बात कही गयी है. शोध में बताया गया […]

विज्ञापन
अगर आप चाहते हैं कि आपका सामाजिक जीवन अच्छा रहे तो आपको भरपूर नींद लेनी चाहिए. हर रात आपको कम से कम सात से आठ घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए, ताकि लोगों के साथ आपके संबंध मधुर और अच्छे रह सकें. एक नये शोध में यह बात कही गयी है. शोध में बताया गया है कि नींद में खलल का सीधा संबंध अकेलापन और समाज से कटना है. यह शोध नेचर कम्यूनिकेशन में प्रकाशित हुआ है.
इस शोध से जुड़े हुए शोधकर्ताओं के मुताबिक, जो लोग अच्छी नींद लेते हैं वह बेहतर तरह से लोगों से बातचीत और विचार-विमर्श करते हैं. जबकि जो लोग कम सोते हैं और जिनको नींद न आने की समस्या होती है, उनकी समाज के प्रति अरुचि ज्यादा होती है. यानी कि ऐसे लोग समाज में मौजूद दूसरे लोगों के साथ घुल-मिल नहीं पाते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola