ePaper

बच्चों को चॉकलेट देने से बचें

Updated at : 01 Oct 2019 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चों को चॉकलेट देने से बचें

आमतौर पर लोग किसी भी मौके पर बच्चों को चॉकलेट गिफ्ट कर देते हैं, जो ठीक नहीं है. जर्नल इकोनॉमिक्स एंड ह्यूमन बायॉलजी में छपी रिसर्च में यह बात सामने आयी कि मोटापा के लिए चीनी अहम रूप से जिम्मेवार है. बच्चों को शुरू से अगर हाइ शुगर डायट दी जाये, तो बड़े होकर उन्हें […]

विज्ञापन
आमतौर पर लोग किसी भी मौके पर बच्चों को चॉकलेट गिफ्ट कर देते हैं, जो ठीक नहीं है. जर्नल इकोनॉमिक्स एंड ह्यूमन बायॉलजी में छपी रिसर्च में यह बात सामने आयी कि मोटापा के लिए चीनी अहम रूप से जिम्मेवार है.
बच्चों को शुरू से अगर हाइ शुगर डायट दी जाये, तो बड़े होकर उन्हें मोटापे की समस्या हो सकती है, जो डायबिटीज और हृदय रोगों का कारक है. कभी-कभार ठीक है, मगर आदतन बच्चों को कैंडी, चॉकलेट, मिठाई वगैरह देने से बचना चाहिए. साथ ही खाने के बाद मीठा खाने का नियम न बनाएं. घर पर मीठे स्नैक्स आदि रखने से भी बचना चाहिए. इस उपाय से अपने आप ही मीठा खाना कम हो जायेगा. इसके बजाय हेल्दी स्नैक्स जैसे बादाम, सूखे मेवे, ताजे फल वगैरह रखें. ये चीजें बच्चों के दिमागी विकास में भी सहायक हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola