ePaper

जानें दादी-नानी के कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में

Updated at : 23 Oct 2018 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
जानें दादी-नानी के कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में

दैनिक जीवन में लोग कई छोटी-छोटी समस्याओं का सामना करते हैं और इलाज के तौर पर एलोपैथिक दवाएं लेते हैं. इसका साइड इफेक्ट भी हो सकता है, जबकि बुजुर्गों के बताये कई नुस्खे हैं, जो सदियों से आजमाये जा रहे हैं और बेहद प्रभावी भी हैं. जानिए कुछ उपाय. नीम की टहनियों में एंटी-माइक्रोबियल गुण […]

विज्ञापन

दैनिक जीवन में लोग कई छोटी-छोटी समस्याओं का सामना करते हैं और इलाज के तौर पर एलोपैथिक दवाएं लेते हैं. इसका साइड इफेक्ट भी हो सकता है, जबकि बुजुर्गों के बताये कई नुस्खे हैं, जो सदियों से आजमाये जा रहे हैं और बेहद प्रभावी भी हैं. जानिए कुछ उपाय.

नीम की टहनियों में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं. इससे दांत साफ करने से प्लाक जमने को रोका जा सकता है. यह सांसों की दुर्गंध को दूर करता है.नीम में मौजूद केमिकल दांतों के पीलेपन को भी दूर करता है.

लौंग भी बेहद गुणकारी होता है. इसमें प्रोटीन, आयरन, कार्बोहाइड्रेट्स, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, सोडियम और हाइड्रोक्लोरिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है. सर्दी-जुकाम, दांतों के दर्द से लेकर कई अन्य समस्याओं में इस्तेमाल किया जा सकता है.

दाग-धब्बों या फिर त्वचा को निखारने के लिए भी लौंग फायदेमंद है. लौंग के पाउडर को किसी फेस पैक या फिर बेसन के साथ मिला कर लगा सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola