जानें दाल का पिज्जा बनाने की विधि
Updated at : 18 Sep 2018 6:36 AM (IST)
विज्ञापन

मूंग की दाल को दो-तीन घंटे के लिए भिगो दें. भीगी हुई दाल से मिक्सी में बारीक पेस्ट तैयार करें. पेस्ट में स्वादानुसार नमक और लाल मिर्च पाउडर मिला दें. तवा गर्म करके उस पर थोड़ा सा तेल डालें. जब तेल गर्म हो जाये, तो गैस धीमी कर दें. ब्रेड के एक टुकड़े को मूंग […]
विज्ञापन
मूंग की दाल को दो-तीन घंटे के लिए भिगो दें. भीगी हुई दाल से मिक्सी में बारीक पेस्ट तैयार करें. पेस्ट में स्वादानुसार नमक और लाल मिर्च पाउडर मिला दें. तवा गर्म करके उस पर थोड़ा सा तेल डालें.
जब तेल गर्म हो जाये, तो गैस धीमी कर दें. ब्रेड के एक टुकड़े को मूंग दाल के पेस्ट में डीप करके गर्म तवे पर डाल दें. ब्रेड के ऊपरी हिस्से पर बारीक कटी हरी सब्जियां डाल कर थोड़ा सा चीज बुरक कर पकने दें. तवे पर ब्रेड के चारों तरफ थोड़ा-सा तेल भी डालें और पलट कर सब्जी वाली तरफ से सेंक लें. गर्मागर्म मूंग दाल पिज्जा हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें.
सामग्री
धुली हुई मूंग की दाल250 ग्राम
बारीक कटी हुई सब्जियां (शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज, बंदगोभी, गाजर, बींस, फूलगोभी)1 कप
कसा हुआ चीज1 कप
बारीक कटा हरा धनिया1 चम्मच
बारीक कटी हरी मिर्च2 टेबल स्पून
ब्रेड स्लाइस – 8-10
लाल मिर्च 2 टी-स्पून
नमक स्वादानुसार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




