ePaper

Health News: हर रोज करेंगे एक्सरसाइज, तो दिल की बीमारियों का खतरा होगा कम

Updated at : 21 Jul 2018 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
Health News: हर रोज करेंगे एक्सरसाइज, तो दिल की बीमारियों का खतरा होगा कम

लंदन : रोजाना व्यायाम करने वाले लोगों में यातायात से होने वाले प्रदूषण के मध्यम से लेकर उच्च स्तर वाले इलाकों में रहने के बावजूद दिल के दौरे का खतरा कम हो सकता है. एक नये अध्ययन में यह बात पता चली है. डेनमार्क के कोपेनहेगन विश्वविद्यालय की शोध छात्रा नाडिन कुबेश ने कहा, जहां […]

विज्ञापन

लंदन : रोजाना व्यायाम करने वाले लोगों में यातायात से होने वाले प्रदूषण के मध्यम से लेकर उच्च स्तर वाले इलाकों में रहने के बावजूद दिल के दौरे का खतरा कम हो सकता है. एक नये अध्ययन में यह बात पता चली है.

डेनमार्क के कोपेनहेगन विश्वविद्यालय की शोध छात्रा नाडिन कुबेश ने कहा, जहां यह बात पता है कि व्यायाम से हृदय संबंधी रोगों का खतरा कम हो जाता है, प्रदूषण से दिल के दौरे, दमा और फेफड़े की पुरानी बीमारियों सहित हृदय संबंधी रोगों का खतरा बढ़ सकता है.

‘जर्नल ऑफ द अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन’ में प्रकाशित हुए अध्ययन में मुख्य भूमिका निभाने वाली कुबेश ने कहा, इस समय इस संबंध में बहुत कम आंकड़े मौजूद हैं जिनसे पता चले कि क्या दिल के दौरे को रोकने में शारीरिक गतिविधि के लाभ खराब वायु गुणवत्ता से प्रभावित होते हैं.

डेनमार्क, जर्मनी और स्पेन के शोधकर्ताओं ने 50 से 65 साल की उम्र के 51,868 वयस्कों में खेलकूद, साइकिलिंग, टहलने आदि और प्रदूषण के संपर्क के बीच संबंधों का निरीक्षण किया. अध्ययन में पता चला कि प्रदूषण के ऊंचे स्तर का दिल के दौरे से संबंध है लेकिन यह खतरा व्यायाम करने वाले लोगों में कम था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola