ePaper

क्या आपके बच्चे को भी है स्मार्टफोन की आदत? जान लें यह खतरा

Updated at : 18 Jul 2018 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
क्या आपके बच्चे को भी है स्मार्टफोन की आदत? जान लें यह खतरा

लॉस एंजिलिस : स्मार्टफोन और अन्य डिजिटल उपकरणों का अधिक इस्तेमाल करने वाले किशोरों में ध्यानाभाव एवं अतिसक्रियता विकार (एडीएचडी) विकसित होने का खतरा अधिक होता है. एडीएचडी एक मानसिक विकार है, जिसमें ध्यान का अभाव, अतिसक्रिय व्यवहार और आवेग देखने को मिलता है जो विकास को प्रभावित करते हैं. ‘जर्नल ऑफ अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन’ […]

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : स्मार्टफोन और अन्य डिजिटल उपकरणों का अधिक इस्तेमाल करने वाले किशोरों में ध्यानाभाव एवं अतिसक्रियता विकार (एडीएचडी) विकसित होने का खतरा अधिक होता है.

एडीएचडी एक मानसिक विकार है, जिसमें ध्यान का अभाव, अतिसक्रिय व्यवहार और आवेग देखने को मिलता है जो विकास को प्रभावित करते हैं.

‘जर्नल ऑफ अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन’ में प्रकाशित अध्ययन में सोशल मीडिया, स्ट्रीमिंग वीडियो, टेक्स्ट मैसेजिंग, संगीत और ऑनलाइन चैटरूम्स सहित डिजिटल माध्यमों के इस्तेमाल से नयी पीढ़ी के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों पर ध्यान दिया गया है.

यह अध्ययन अभिभावकों, स्कूलों, तकनीकी कंपनियों और शिशु रोग विशेषज्ञों के लिए आंख खोलने वाला है, जिसमें डिजिटल उपकरणों के अधिक इस्तेमाल को लेकर आगाह किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola