ePaper

Health Matters: अच्छी सेहत के लिए जायें प्रकृति के करीब...!

Updated at : 09 Jul 2018 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
Health Matters: अच्छी सेहत के लिए जायें प्रकृति के करीब...!

लंदन : प्रकृति के नजदीक रहने और बाहर समय बिताने से टाइप-टू मधुमेह, हृदय संबंधित बीमारियां, अकाल मौत और समय से पूर्व जन्म और लोगों में तनाव पैदा होने का खतरा कम होता है. इस अध्ययन में 20 देशों के 29 करोड़ लोगों के आंकड़ों को शामिल किया गया है. अध्ययन के अनुसार, जहां लोग […]

विज्ञापन

लंदन : प्रकृति के नजदीक रहने और बाहर समय बिताने से टाइप-टू मधुमेह, हृदय संबंधित बीमारियां, अकाल मौत और समय से पूर्व जन्म और लोगों में तनाव पैदा होने का खतरा कम होता है.

इस अध्ययन में 20 देशों के 29 करोड़ लोगों के आंकड़ों को शामिल किया गया है. अध्ययन के अनुसार, जहां लोग प्रकृति के ज्यादा नजदीक होते हैं, उनकी सेहत अच्छी होती है.

ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट एंगलिया काओम्हे तोहिग-बेनेट ने बताया, प्रकृति के नजदीक समय बिताने से निश्चित रूप से हम लोग स्वस्थ महसूस करते हैं लेकिन अभी तक लंबे समय तक स्वस्थ रहने के प्रभाव को अच्छे से समझा नहीं गया था.

इस अनुसंधान में टीम ने प्रकृति के नजदीक रहनेवाले लोगों की तुलना ऐसे लोगों से की, जो हरे-भरे जगहों में कम ही रहते हैं. तोहिग-बेनेट ने बताया, हमने पाया कि हरे-भरे जगहों या इसके नजदीक रहना स्वास्थ्य लाभ से जुड़ा हुआ है.

इससे टाइप-टू मधुमेह, हृदय संबंधित बीमारियां, अकाल मौत और समय से पूर्व जन्म सहित अन्य खतरे कम होते हैं और इससे नींद की अवधि बढ़ती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola