ePaper

अखरोट से कम होता है डायबिटीज का खतरा : अध्ययन

Updated at : 02 Jul 2018 2:39 PM (IST)
विज्ञापन
अखरोट से कम होता है डायबिटीज का खतरा : अध्ययन

लॉस ऐंजिलिस: एक अध्ययन में दावा किया गया है कि अखरोट खाने वाले वयस्क लोगों में इसका सेवन नहीं करने वालों के मुकाबले टाइप 2 के मधुमेह होने का खतरा कम हो जाता है. कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस ऐंजिलिस के शोधकर्ताओं के अनुसार करीब तीन चम्मच के बराबर अखरोट का सेवन करने से टाइप 2 की […]

विज्ञापन

लॉस ऐंजिलिस: एक अध्ययन में दावा किया गया है कि अखरोट खाने वाले वयस्क लोगों में इसका सेवन नहीं करने वालों के मुकाबले टाइप 2 के मधुमेह होने का खतरा कम हो जाता है. कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस ऐंजिलिस के शोधकर्ताओं के अनुसार करीब तीन चम्मच के बराबर अखरोट का सेवन करने से टाइप 2 की डायबिटीज का 47 प्रतिशत तक कम होता है.

उन्होंने बताया कि यह मात्रा उस सलाह के करीब है जिसमें 28 ग्राम या चार चम्मच अखरोट ले ने की सिफारिश की गयी है. यह अध्ययन यहां एक जर्नल में प्रकाशित किया गया जिसमें अमेरिका की जनसंख्या के बड़े वर्ग के नमूने लिये गये थे.

यह अध्ययन 18 से 85 वर्ष के बीच आयु वर्ग के 34, 121 लोगों के बीच किया गया. कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस ऐंजिलिस के लेनोरे अराब ने कहा कि यह अध्ययन मधुमेह के खतरे को कम करने में खानपान की भूमिका के और अधिक प्रमाण प्रस्तुत करता है.

उन्होंने बताया कि खाने में अखरोट को शामिल करने और मधुमेह के खतरे को कम करने के बीच मजबूत संबंध पाया गया है. अन्य शोधों से पता चलता है कि अखरोट दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola