ePaper

कारगर हैं ये घरेलू उपाय, जानें दादी-नानी के नुस्खे

Updated at : 05 Jun 2018 8:43 AM (IST)
विज्ञापन
कारगर हैं ये घरेलू उपाय, जानें दादी-नानी के नुस्खे

दैनिक जीवन में लोग कई छोटी-छोटी समस्याओं का सामना करते हैं और इलाज के तौर पर एलोपैथिक दवाएं लेते हैं. इसका साइड इफेक्ट भी हो सकता है, जबकि बुजुर्गों के बताये कई नुस्खे हैं, जो सदियों से आजमाये जा रहे हैं और बेहद प्रभावी भी हैं. जानिए कुछ उपाय. बच्चों के पेट में अक्सर दर्द […]

विज्ञापन

दैनिक जीवन में लोग कई छोटी-छोटी समस्याओं का सामना करते हैं और इलाज के तौर पर एलोपैथिक दवाएं लेते हैं. इसका साइड इफेक्ट भी हो सकता है, जबकि बुजुर्गों के बताये कई नुस्खे हैं, जो सदियों से आजमाये जा रहे हैं और बेहद प्रभावी भी हैं. जानिए कुछ उपाय.

बच्चों के पेट में अक्सर दर्द रहता है, तो तुलसी के पत्तों का पानी और अदरक के रस का काढ़ा बनाकर बच्चे को पिलाएं.

अगर आपके मुंह से लगातार बदबू आती रहती है, तो अनार के छिलके को उबाल कर उस पानी से कुल्ला कर लें.

अगर बहुत देर से हिचकी सता रही है, तो आपको पुदीने के पत्ते चबाने चाहिए या नीबू चूस लें.

अगर कोई चोट लगी है, तो उस पर तुरंत ही मलाई लगा लें. ऐसा करने से वह जख्म नहीं पकेगा.

कान या दांत में दर्द है, तो जीरा और हींग 1-1/2 भाग में लें. अपच के हालातों में भी यही नुस्खा काम आयेगा.

अगर आपकी दांत में दर्द है तो हींग को रूई में लपेटकर दर्द वाली जगह पर रख दें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola