ePaper

Health Research : नियमित करेंगे यह काम, तो दिल रहेगा जवान...!

Updated at : 21 May 2018 4:09 PM (IST)
विज्ञापन
Health Research : नियमित करेंगे यह काम, तो दिल रहेगा जवान...!

ह्यूस्टन : अगर आप अपने हृदय और रक्तवाहिनियों को स्वस्थ और जवां रखना चाहते हैं तो आपको एक सप्ताह में चार से पांच बार व्यायाम करना चाहिए. यह नया अध्ययन ‘द जर्नल ऑफ फिजियोलॉजी’ में प्रकाशित हुआ है. इसमें बताया गया है कि किसी भी तरह का व्यायाम करने से, हृदय संबंधी बीमारियों की वजह […]

विज्ञापन

ह्यूस्टन : अगर आप अपने हृदय और रक्तवाहिनियों को स्वस्थ और जवां रखना चाहते हैं तो आपको एक सप्ताह में चार से पांच बार व्यायाम करना चाहिए.

यह नया अध्ययन ‘द जर्नल ऑफ फिजियोलॉजी’ में प्रकाशित हुआ है. इसमें बताया गया है कि किसी भी तरह का व्यायाम करने से, हृदय संबंधी बीमारियों की वजह से मौत का खतरा कम होता है.

इस अध्ययन में यह भी सामने आया है कि अलग-अलग तरह के व्यायाम से विभिन्न आकार की रक्तवाहिनियां अलग-अलग तरह से प्रभावित होती हैं.

इस अध्ययन के मुताबिक, एक सप्ताह में दो से तीन बार करीब 30 मिनट तक व्यायाम करना मध्यम आकार वाली रक्तवाहिनियों को निर्बाध रखने के लिए पर्याप्त होता है. वहीं एक सप्ताह में चार से पांच दिन व्यायाम करने से बड़े आकार वाली रक्तवाहिनियां जवां रहती हैं.

डलास के इंस्टीट्यूट फॉर एक्सरसाइज एंड एनवायरनमेंट मेडिसिन (आईईईएम) के बेंजामिन लेवाइन ने बताया, यह काम बेहद उत्सुकता से भरा हुआ था क्योंकि इससे व्यायाम प्रोग्राम तैयार करने में मदद मिलेगी.

लेवाइन ने कहा, हमारे समूह का पहले किया गया काम बताता है कि 70 साल की उम्र होने तक इंतजार करने से बहुत देर हो जाती है और तब तक हृदय की जो हालत हो चुकी रहती है, उसे सामान्य या उसके करीब लाना लगभग असंभव होता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola