मोटापे से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो पढ़ें यह खबर

Updated at : 20 Mar 2018 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
मोटापे से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो पढ़ें यह खबर

न्यूयॉर्क: अगर आप अपने मोटापे से परेशान हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. एक नये अध्ययन के अनुसार, भूख को नियंत्रित करने में उपयोगी, प्राकृतिक रूप से पैदा होने वाले हार्मोन की तरह काम करने वाले तत्व से मोटापे से ग्रस्त लोग वजन कम कर सकते हैं. सीमेग्लूटाइड नाम के इस तत्व की रासायनिक […]

विज्ञापन

न्यूयॉर्क: अगर आप अपने मोटापे से परेशान हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. एक नये अध्ययन के अनुसार, भूख को नियंत्रित करने में उपयोगी, प्राकृतिक रूप से पैदा होने वाले हार्मोन की तरह काम करने वाले तत्व से मोटापे से ग्रस्त लोग वजन कम कर सकते हैं.

सीमेग्लूटाइड नाम के इस तत्व की रासायनिक संरचना पेप्टाइड1 जैसे हार्मोन ग्लूकागोन से काफी हद तक मिलती जुलती है. यह अध्ययन शिकागो में एंडोक्राइन सोसायटी की वार्षिक बैठक में प्रस्तुत किया गया.

अध्ययन में 957 लोगों ने भाग लिया जिसमें से 35 फीसदी पुरुष थे. सभी भागीदारों का बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) कम से कम 30 था लेकिन उन्हें मधुमेह नहीं था.

सबको मासिक डाइट और व्यायाम करने के लिए काउंसिलिंग दी गयी. सीमेग्लूटाइड लेने वाले सभी लोगों का एक साल बाद वजन घटने लगा. शोधकर्ताओं ने बताया कि लोगों को इस दवा की जितनी अधिक मात्रा दी गयी उनका औसत वजन उतना अधिक घटने लगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola