ePaper

सरकार लायी बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी नैपकिन, कीमत ढाई रुपये प्रति पैड

Updated at : 08 Mar 2018 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
सरकार लायी बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी नैपकिन, कीमत ढाई रुपये प्रति पैड

नयी दिल्ली : सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी नैपकिन उतारा है. इसकी कीमत 2.50 रुपये प्रति पैड है. यह प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) केंद्रों पर उपलब्ध होगा. केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि सैनिटरी नैपकिन चार के पैक में उपलब्ध होगा. इस पैक का […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी नैपकिन उतारा है. इसकी कीमत 2.50 रुपये प्रति पैड है.

यह प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) केंद्रों पर उपलब्ध होगा. केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि सैनिटरी नैपकिन चार के पैक में उपलब्ध होगा.

इस पैक का दाम 10 रुपये होगा. ये सैनिटरी नैपकिन 28 मई, 2018 तक 3,200 पीएमबीजेपी केंद्रों में उपलब्ध होंगे.

उन्होंने कहा कि महिला दिवस के मौके रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के तहत फार्मास्युटिकल विभाग सुविधा नाम से सैनिटरी नैपकिन पेश कर रहा है.

कुमार ने कहा कि चार सैनिटरी नैपकिन का औसत बाजार मूल्य 32 रुपये है. वहीं सरकार ने महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए चार सैनिटरी नैपकिन का पैक 10 रुपये में पेश किया है.

उन्होंने कहा कि बाजार में उपलब्ध अन्य सैनिटरी नैपकिन नॉन बायोडिग्रेडेबल हैं, जबकि ये बायोडिग्रेडेबल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola