अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इस डूडल के जरिये गूगल कर रहा नारी शक्ति को सलाम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गूगल देश-दुनिया की करोड़ों महिलाओं को सलाम कर रहा है. इस अवसर पर गूगल ने एक खास डूडल तैयार किया है. इस डूडल में गूगल ने अलग-अलग कहानियों के कुल 12 डूडल्स बनाये हैं. गूगल ने इसके लिए दुनियाभर के 12 कलाकारों की 12 ऐसी कहानियों को स्लाइड्स के […]
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गूगल देश-दुनिया की करोड़ों महिलाओं को सलाम कर रहा है. इस अवसर पर गूगल ने एक खास डूडल तैयार किया है. इस डूडल में गूगल ने अलग-अलग कहानियों के कुल 12 डूडल्स बनाये हैं.
गूगल ने इसके लिए दुनियाभर के 12 कलाकारों की 12 ऐसी कहानियों को स्लाइड्स के रूप में पेश किया है, जो एक महिला के रूप में उनके अनुभवों को बताती हैं.
इस डूडल को एक प्ले बटन पर क्लिक करने से देखा जा सकता है. इन कहानियों में दुनिया की इन 12 महिला आर्टिस्ट्स ने वो कहानियां साझा की हैं, जिन्होंने किसी तरह उनकी जिंदगी को प्रभावित किया है.
इन स्टोरीज को गूगल ने कुल 80 भाषाओं मेंअनूदित कर पेश किया है. बस यही नहीं, गूगल दुनियाभर की महिलाओं को भी अपनी कहानी उसके साथ बांटने के लिए प्रेरित कर रहा है. इसके लिए महिलाएं #HerStoryOurStory के साथ अपनी कहानी शेयर करसकती हैं.
इसलिए मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
हर साल आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस दुनियाभर में मनाया जाता है. महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण को समर्पित आठ मार्च की इस तारीख को वर्ष 1975 में पहली बार संयुक्त राष्ट्र ने महिला दिवस घोषित किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




