जानिए कैसे 34 बार सांप के काटने के बाद भी जिंदा है ये लड़की
Updated at : 21 Dec 2017 7:44 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : हिमाचल के सिरमौर जिले के मानल पंचायत की 17 वर्षीय मनीषा को अब तक 34 बार सांप काट चुका है. मनीषा के पिता बताते हैं कि पिछले तीन साल से यह सांप मनीषा के पीछे पड़ा हुआ है. सांप के काटने के पांच-छह घंटे के बाद मनीषा को होश आ जाता है […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : हिमाचल के सिरमौर जिले के मानल पंचायत की 17 वर्षीय मनीषा को अब तक 34 बार सांप काट चुका है. मनीषा के पिता बताते हैं कि पिछले तीन साल से यह सांप मनीषा के पीछे पड़ा हुआ है. सांप के काटने के पांच-छह घंटे के बाद मनीषा को होश आ जाता है और सांप का जहर भी उतर जाता है.
डॉक्टर भी इस घटना से हैरान हैं. पिछली बार जब मनीषा अपनी मां के साथ घास काट रही थी तो इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया. उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया. नाहन अस्पताल में छह घंटे बाद मनीषा को होश आया तो उसने पूरी बात बतायी. मनीषा के हाथ पर सांप के डसने का निशान भी है. उसने बताया कि ये सफेद सांप सिर्फ उसे ही दिखाई देता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




