ब्रेस्ट कैंसर के इलाज में कारगर है टारगेट थेरेपी.....जानें इसके बारे में
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Oct 2017 2:05 PM (IST)
विज्ञापन

डॉ बबीता पांचाल स्त्री रोग विशेषज्ञ, गुलमोहर आइवीएफ क्लीनिक, नयी दिल्ली कैंसर के इलाज के लिए नये तरीके ईजाद किये जा रहे हैं. हालांकि, ब्रेस्ट कैंसर के ट्रीटमेंट के लिए टारगेट थेरेपी को सबसे कारगर माना जाता है. विशेषज्ञों के अनुसार टारगेट थेरेपी के साइड इफेक्ट अन्य थेरेपी के मुकाबले काफी कम है. चूंकि कैंसर […]
विज्ञापन
डॉ बबीता पांचाल
स्त्री रोग विशेषज्ञ, गुलमोहर आइवीएफ क्लीनिक,
नयी दिल्ली
कैंसर के इलाज के लिए नये तरीके ईजाद किये जा रहे हैं. हालांकि, ब्रेस्ट कैंसर के ट्रीटमेंट के लिए टारगेट थेरेपी को सबसे कारगर माना जाता है. विशेषज्ञों के अनुसार टारगेट थेरेपी के साइड इफेक्ट अन्य थेरेपी के मुकाबले काफी कम है. चूंकि कैंसर के ट्रीटमेंट में इस्तेमाल किये जानेवाले पुराने तरीकों (सर्जरी, कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी) में साइड इफेक्ट अधिक हैं. टारगेट थेरेपी में साइड इफेक्ट बहुत कम होते हैं.
इसमें दवाइयों की डोज ब्रेस्ट कैंसर के स्तर को देख कर निर्धारित की जाती है. हालांकि, यह थेरेपी शुरुआती दो स्टेजों में अधिक कारगर है. तीसरे-चौथे स्टेज में अन्य थेरेपी की मदद भी लेनी पड़ती है.
बरतें ये सावधानी : कैंसर को अपने पूर्ण रूप में आने के लिए करीब एक वर्ष का समय लगता है. यदि हम अपने शरीर के प्रति जागरूक हो, तो शुरुआती स्टेज में इसे डिटेक्ट कर इलाज किया जा सकता है. प्राथमिक स्तर पर कैंसर का इलाज सरल है. पीरियड के बाद ब्रेस्ट परीक्षण जरूरी है.
खान-पान का रखें ख्याल : प्रोसेस्ड मीट का सेवन न करें. खाने में संतुलित और पौष्टिक आहार लें. अच्छे काॅस्मेटिक प्रोडक्ट का उपयोग करें. कॉस्मेटिक के केमिकल्स के कारण हॉर्मोनल चेंज होते हैं.
इससे ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है. अत्यधिक जरूरी हो, तभी कराएं रेडिएशन टेस्ट जैसे सीटी स्कैन व एक्स-रे. इससे टिश्यू में रेडिएशन फैलने का खतरा होता है. मां बनने पर नवजात को कम-से-कम एक साल और दो साल तक ब्रेस्ट फीड करा सकती हैं. इससे शरीर में एस्ट्रोजन हाॅर्मोन का संतुलन बना रहता है. वेट कंट्रोल करना भी जरूरी है. शरीर को एक्टिव रखने के लिए मॉर्निंग वॉक या योग करें. आठ घंटे की नींद जरूर लें. धूम्रपान और शराब से दूर रहें.
बातचीत : कुलदीप तोमर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










