जानें क्या है रैप सॉन्ग ‘ आंटी मैं आऊं क्या...’ का विवाद, आखिर क्यों दी गयी महिला पत्रकार को रेप की धमकी?

अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार संविधान ने हर नागरिक को दिया है, लेकिन अगर यह आजादी किसी के मान-सम्मान का हनन करे, तो इसे क्या कहा जाये. यह कहने की जरूरत इसलिए महसूस हो रही है क्योंकि पिछले दिनों एक ‘रैपर ’ ओमप्रकाश मिश्रा के सॉन्ग ‘ आंटी मैं आऊं क्या…’ पर विवाद हो गया. […]
अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार संविधान ने हर नागरिक को दिया है, लेकिन अगर यह आजादी किसी के मान-सम्मान का हनन करे, तो इसे क्या कहा जाये. यह कहने की जरूरत इसलिए महसूस हो रही है क्योंकि पिछले दिनों एक ‘रैपर ’ ओमप्रकाश मिश्रा के सॉन्ग ‘ आंटी मैं आऊं क्या…’ पर विवाद हो गया.
हालांकि यह गाना सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं, लेकिन विवाद तब हुआ जब ‘Quint NEON’ अॅानलाइन साइट की रिपोर्टर दीक्षा शर्मा ने इस गाने का विरोध करते हुए एक वीडियो अपलोड किया और कहा कि यह गाना महिलाओं के खिलाफ हिंसा को बढ़ाता है और इस तरह के गानों पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए. यह गाना एक तरह से महिलाओं को रेप की धमकी है. दीक्षा शर्मा ने यूट्यूब से आग्रह किया कि वह इस गाने को यूट्ब से हटा दे. लेकिन दीक्षा के इस काउंटर वीडियो के बाद उन्हें रेप की धमकी मिलने लगी, जिसके बाद इस वीडियो को ‘Quint NEON’ ने डिलीट कर दिया. इसका कारण यह बताया गया कि वे यह नहीं चाहते कि महिला पत्रकार की सुरक्षा को किसी तरह का खतरा हो.
जब दिल्ली यूनिवर्सिटी की लड़की को शादी के बाद कहा गया, सफेद तौलिये पर VIRGINITY TEST के लिए…
क्रूर होती जा रही मानव तस्करी : अभाव में जी रही लड़कियों को इटली में बेच रहे तस्कर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




