बैक्टिरिया जनित रोगों से नवजात को बचाता है मां के दूध में मौजूद कार्बोहाइड्रेट : रिसर्च

Updated at : 21 Aug 2017 5:29 PM (IST)
विज्ञापन
बैक्टिरिया जनित रोगों से नवजात को बचाता है मां के दूध में मौजूद कार्बोहाइड्रेट : रिसर्च

मां का दूध बच्चे के लिए अमृत समान है यह बात तो हम हमेशा से जानते हैं, लेकिन नये रिसर्च में एक और बात सामने आयी है कि मां के दूध में एक सुरक्षात्मक शर्करा पाया जाता है, जो बच्चों को बैक्टिरिया से होने वाली बीमारियों से बचाता है. गर्भवती महिलाएं ग्रुप बी स्टेप के […]

विज्ञापन

मां का दूध बच्चे के लिए अमृत समान है यह बात तो हम हमेशा से जानते हैं, लेकिन नये रिसर्च में एक और बात सामने आयी है कि मां के दूध में एक सुरक्षात्मक शर्करा पाया जाता है, जो बच्चों को बैक्टिरिया से होने वाली बीमारियों से बचाता है.

गर्भवती महिलाएं ग्रुप बी स्टेप के बैक्टिरिया की सर्वाधिक शिकार होती हैं, जिसके कारण नवजात शिशुओं में कई जटिल इंफेक्शन हो जाते हैं. निमोनिया जो नवजात के मौत का बड़ा कारण बनता है और जिससे लड़ने के लिए तमाम तकनीक उपलब्ध नहीं हैं, वैसी बीमारियों से बचाव भी मां के दूध से संभव है. मां के दूध में शर्करा मौजूद होने का यह पहला उदाहरण है.

अमेरिका के वेंडरबिल्ट विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर स्टीवन टाउन्सेंड ने कहा, "यह मानव दूध में कार्बोहाइड्रेट की ओर से सामान्यीकृत, रोगाणुरोधी गतिविधि का पहला उदाहरण है." "इन यौगिकों के उल्लेखनीय गुणों में से एक यह है कि वे स्पष्ट रूप से गैर विषैले होते हैं, जो कि अधिकांश एंटीबायोटिक के विपरीत हैं."

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola