पहली बार हिंदू व यहूदी महिला ने की समलैंगिक शादी
Updated at : 18 Aug 2017 10:35 AM (IST)
विज्ञापन

लंदन : ब्रिटेन में पहली बार एक हिंदू महिला और उसकी यहूदी हमसफर ने समलैंगिक शादी की है. यह माना जा रहा है कि देश में यह अपने तरह का पहला समलैंगिक अंतर धार्मिक विवाह है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कलावती मिस्त्री और टेक्सास की रहने वाली मिरियम जेफरसन की मुलाकात करीब 20 साल पहले […]
विज्ञापन
लंदन : ब्रिटेन में पहली बार एक हिंदू महिला और उसकी यहूदी हमसफर ने समलैंगिक शादी की है. यह माना जा रहा है कि देश में यह अपने तरह का पहला समलैंगिक अंतर धार्मिक विवाह है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कलावती मिस्त्री और टेक्सास की रहने वाली मिरियम जेफरसन की मुलाकात करीब 20 साल पहले अमेरिका में एक पाठ्यक्रम के प्रशिक्षण के दौरान हुई थी.
दोनों पिछले सप्ताह इंग्लैड के लिसेस्टर के श्यूटनी आईवी रेस्त्रां में शादी के बंधन में बंध गईं. शादी समारोह के दौरान दुल्हनें पारंपरिक लाल और उजले रंग के लिबास में नजर आ रही थी. इन दोनों ने फूलों की माला और एक ‘मंगलसूत्र ‘ पहन रखा था जो किसी महिला के शादीशुदा होने का प्रतीक है. द इंडिपेंडेंट की खबर के अनुसार, मिस्त्री ने कई सालों तक अपनी लैंगिक पहचान छुपाये रखी और उन्होंने कहा कि एक एशियाई समलैंगिक महिला के रूप में मेरे लिए यह बहुत मुश्किल था.
युवावस्था से ही मिस्त्री जान गयी थी कि वह समलैंगिक है लेकिन वह अपनी सांस्कृतिक परंपरा और धर्म के सम्मान के कारण अपने दोस्तों और परिवार को इसके बारे में बताने से डरती थी. उन्होंने स्वीकार किया कि उनके साथी के प्रति उनके परिजनों की प्रतिक्रिया बहुत अच्छी रही है. स्थानीय महिला पुजारी चंदा व्यास ने इन लोगों का विवाह संपन्न करवाया और कहा कि वह इस समारोह का हिस्सा बन कर खुश हैं. दोनों एक अंतर धार्मिक संगठन में काम करती हैं और जैफरसन ने बताया कि दोनों यहूदी रीति रिवाज से पहले ही उसके गृहनगर टेक्सास के सेन एंतोनियो में शादी कर चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




