स्विमिंग है मेरा पहला प्यार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Aug 2017 1:44 PM (IST)
विज्ञापन

मैं अपने दिन की शुरुआत योग और स्ट्रेचिंग के साथ करती हूं. रात को सोने से पहले भी मैं स्ट्रेचिंग करती हूं. जिस दिन मेरा शूट से ब्रेक होता है, मैं स्विमिंग के लिए जाती हूं. स्विमिंग मेरा पहला प्यार है, यह बोलना गलत न होगा. मैंने छोटी उम्र से ही स्विमिंग करना शुरू कर […]
विज्ञापन
मैं अपने दिन की शुरुआत योग और स्ट्रेचिंग के साथ करती हूं. रात को सोने से पहले भी मैं स्ट्रेचिंग करती हूं. जिस दिन मेरा शूट से ब्रेक होता है, मैं स्विमिंग के लिए जाती हूं. स्विमिंग मेरा पहला प्यार है, यह बोलना गलत न होगा. मैंने छोटी उम्र से ही स्विमिंग करना शुरू कर दिया है.
मैंने स्टेट से लेकर नेशनल लेवल तक स्विमिंग में हिस्सा भी लिया है और कई सारे मैडल भी जीते हैं. मैंने जब सीरियल ‘स्विम टीम’ किया था, उस वक्त मैं बहुत खुश थी.
उस शो की शूटिंग के दौरान मेरी प्रॉपर एक्सरसाइज भी हो जाती थी. स्विमिंग मेरे लिए सबसे बेस्ट फिटनेस थेरेपी है. कुछ लोगों में स्विमिंग को लेकर एक डर है स्किन टैनिंग का, लेकिन कुछ आसान टिप्स को फॉलो कर टैनिंग से बचा जा सकता है. जैसे सुबह या देर शाम को स्विमिंग करने से टैनिंग नहीं होती है. टैनिंग को कम करने के लिए सनस्क्रीन या एलोवेरा जेल लगाना अच्छा है.
घर का खाना ही खाती हूं
एक वक्त मैं हर्निया से पीड़ित थी, जिस वजह से मुझे अपने फिटनेस रूटीन को फॉलो करने में बहुत दिक्कत हुई थी. तब लंबे समय तक एक्सरसाइज नहीं कर पायी थी, सिर्फ हेल्दी डायट से ही खुद को मेंटेन किया.
इसलिए क्या खाते हैं, इस पर आपका पूरा ध्यान होना चाहिए. मैं घर का खाना ही खाती हूं. सुबह की शुरुआत ग्रीन टी से करती हूं. नाश्ते में पोहा, उपमा या साबूदाना की खिचड़ी लेती हूं. नाश्ता हैवी होना चाहिए, इसलिए मेरे नाश्ते में फ्रूट्स और ड्राइ फ्रूट्स भी होते हैं. 11 बजे नारियल पानी पीती हूं. दोपहर करीब 1 बजे मेरा लंच टाइम होता है. लंच में दाल, चावल, सब्जी और रोटी के साथ दही लेती हूं या चिकन और चावल खाती हूं. लेकिन दही उसके साथ भी खाती हूं.
शाम को लस्सी, जूस या छाछ में से कुछ होता है. डिनर में कर्ड राइस, चिकन पास्ता या मेरा पसंदीदा मछली-चावल होता है. रात आठ बजे तक डिनर कर लेती हूं. कभी-कभी खुद पर कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है. तब सबकुछ खाती हूं, फिर चाहे वड़ा पाव हो या केक. थोड़े ब्रेक के बाद सिर्फ हेल्दी डायट ही लेती हूं.
बातचीत : उर्मिला कोरी, मुंबई
टेलीविजन इंडस्ट्री में पूजा बनर्जी की पहचान हॉट एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेस के रूप में है. बहुत कम समय में उन्होंने लोकप्रियता हासिल की. फिटनेस उनके लिए कभी कोई इश्यू नहीं रहा, क्योंकि वह बचपन से स्विमिंग से जुड़ी रही हैं और आज भी इसे इंज्वॉय करती हैं. हां, अपनी पर्सनैलिटी व जरूरत के हिसाब से डायट पर कंट्रोल जरूर रखती हैं. पूजा बता रही हैं कई और दिलचस्प बातें.
परिचय
पूजा बनर्जी
– जन्म : 8 नवंबर, 1991 (नागपुर)
– लंबाई व वजन : 5 फुट-4 इंच, 56 किलो
– एक्टिंग कैरियर : एमटीवी रोडिज 8 से लाइमलाइट में आयीं. इसके बाद कई शोज किये- लव के फंडे, एक दूसरे से करते हैं प्यार हम, घर आजा परदेशी, स्विम टीम, नागार्जुन-एक योद्धा, चंद्र नंदिनी.
– फेवरेट एक्टिविटी : डांसिंग, स्विमिंग
– कुछ खास : पूजा नेशनल लेवल स्विमर रह चुकी हैं और शादी भी स्विमर संदीप सेजवाल से की, जो एशियन गेम्स में मेडल जीत कर देश का नाम रोशन कर चुके हैं. जयपुर में एक स्विमिंग कांपीटिशन के दौरान दोनों की दोस्ती हुई, फिर प्यार और शादी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










