सेलिब्रेटी फिटनेस: योग और मेडिटेशन से रहता हूं फिट

धारावाहिक ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ फेम एक्टर बरुण सोबती का कहना है कि हमारा शरीर भगवान का दिया उपहार है और हमें इसका सम्मान करनाचाहिए. इसका सम्मान इसे सेहतमंद बनाये रखने में है, इसलिए संतुलित आहार के साथ एक्सरसाइज को जिंदगी में अपनाएं. सिक्स पैक के लिए नहीं, बल्कि हेल्दी बने रहने के […]
कुछ महीनों बाद मैं इसे बदल देता हूं. हां, इसमें योग नियमित रूप से शामिल रहता है. जिम से ज्यादा मुझे फिट रखने में योग महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है. मैं और मेरी पत्नी हर दिन सुबह 45 मिनट योग और मेडिटेशन करते हैं. इससे पूरे दिन बहुत मदद मिलती है. मैं अपने शो (इस प्यार को क्या नाम दूं) के सेट पर पूरे दिन तरोताजा महसूस करता हूं. इसका श्रेय योग को ही जाता है. इसलिए मैं सभी लोगों को उनकी जिंदगी में नियमित योग को अपनाने की सलाह दूंगा. चूंकि मैं स्पोर्ट्स पर्सन भी रहा हूं, ताे जब भी समय मिलता है मैं फुटबॉल खेलता हूं, साथ ही स्विमिंग भी करता हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




