पार्किंसन और त्वचा कैंसर का हो सकता है संबंध : अध्ययन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
न्यूयॉर्क : वैज्ञानिकों ने कहा है कि पार्किंसन और त्वचा कैंसर के एक घातक रुप ‘मेलानोमा ‘ के बीच आपस में संबंध हो सकता है. उन्होंने पाया कि इनसे संबंधित प्रत्येक विकार दूसरे विकार का चार गुना अधिक जोखिम बढ़ा देता है. अमेरिका स्थित मायो क्लिनिक के अनुसंधानकार्तओं ने अपने अनुसंधान में पाया कि पार्किंसन […]
विज्ञापन
न्यूयॉर्क : वैज्ञानिकों ने कहा है कि पार्किंसन और त्वचा कैंसर के एक घातक रुप ‘मेलानोमा ‘ के बीच आपस में संबंध हो सकता है. उन्होंने पाया कि इनसे संबंधित प्रत्येक विकार दूसरे विकार का चार गुना अधिक जोखिम बढ़ा देता है. अमेरिका स्थित मायो क्लिनिक के अनुसंधानकार्तओं ने अपने अनुसंधान में पाया कि पार्किंसन से ग्रस्त रोगियों में पार्किंसन मुक्त लोगों के मुकाबले मेलानोमा इतिहास की चार गुना अधिक आशंका होती है.
उन्होंने यह भी पाया कि मेलानोमा ग्रस्त लोगों को पार्किंसनहोने की चार गुना अधिक आशंका रहती. अनुसंधानकर्ताओं ने पार्किंसन से ग्रस्त 974 लोगों में मेलानोमा की मौजूदगी का निरीक्षण किया और उनकी तुलना पार्किंसन मुक्त 2,922 लोगों से की. उन्होंने पाया कि परिणामों ने पार्किंसन और मेलानोमा के बीच संबंध होने का समर्थन किया. अध्ययन के परिणाम ‘मायो क्लिनिक प्रोसीडिंग्स ‘ में प्रकाशित हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










