BEAUTY TIPS: चांद-सा चमक उठेगा आपका चेहरा

Updated at : 02 Jul 2017 2:13 PM (IST)
विज्ञापन
BEAUTY TIPS: चांद-सा चमक उठेगा आपका चेहरा

सावन माह बस शुरू होनेवाला है, जो विशेष कर महिलाओं के साज-शृंगार के लिए जाना जाता है. तीज-त्योहार के इस मौसम में हर स्त्री अलग दिखना चाहती है. आपका पहनावा भी तभी जंचेगा, जब आप बिल्कुल परफेक्ट मेकअप करें. इस बारे में फेमस ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन दे रही हैं जरूरी टिप्स, ताकि आप दिखें […]

विज्ञापन
सावन माह बस शुरू होनेवाला है, जो विशेष कर महिलाओं के साज-शृंगार के लिए जाना जाता है. तीज-त्योहार के इस मौसम में हर स्त्री अलग दिखना चाहती है. आपका पहनावा भी तभी जंचेगा, जब आप बिल्कुल परफेक्ट मेकअप करें. इस बारे में फेमस ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन दे रही हैं जरूरी टिप्स, ताकि आप दिखें सबसे खूबसूरत, सबसे अलग.
प्री-मेकअप : मेकअप से पहले यह जरूरी है कि आप अपनी स्किन को अच्छी तरह से क्लीन करें. स्मूद फिनिशिंग के लिए लिक्विड मॉयश्चराइजर का इस्तेमाल करें. यदि स्किन ऑयली है तो पोर्स को बंद करने के लिए ऐस्ट्रिंजेंट का इस्तेमाल करें.
फेस मेकअप : फेस का मेकअप स्टार्ट करने से पहले चेहरे के स्कार्स को कंसीलर से कंसील करें. फिर फाउंडेशन अप्लाइ करें. यदि आपकी स्किन बहुत ज्यादा फेयर है, तो पिंकिश टोन युक्त वेज कलर के फाउंडेशन का इस्तेमाल करें, लेकिन अगर कॉम्पलेक्शन डार्क है, तो फेस पर ब्राउनिश वेज बेस अप्लाइ करें. ईद के इस सुनहरे मौके पर आप चाहें, तो गोल्ड फाउंडेशन का इस्तेमाल भी कर सकती हैं. फाउंडेशन को अच्छे से सेट करने के लिए ऊपर से गोल्डन डस्ट युक्त टिंटेड पाउडर लगाएं. चिक पर ब्लशऑन की अच्छी तरह से ब्लेंड करके लगाएं. फिर लाइट कलर के हाइलाइटर से चीकबोंस को हाइलाइट करें.
आइ मेकअप : आंखों पर लाइट ब्राउन कलर का आइशैडो लगाएं. फिर डार्क ब्राउन शेड से कट क्रीज करें. इससे आंखें नेचुरली बड़ी नजर आयेंगी. आइ लाइनर की मदद से अपनी आंखों की शेप डिफाइन करें. उन्हें स्मज इफेक्ट देने के लिए अपर आइलिड पर लैशेज के पास डार्क आइशैडो को थोड़ा बाहर की ओर कैटी अंदाज़ में लगाएं. लोअर आइलिड पर लाइनर या फिर डार्क आइशैडो लगा कर स्मज कर दें. चाहें तो लाइनर के ऊपर गोल्ड, सिल्वर या फिर ब्रॉन्ज़ शेड भी लगा सकती हैं. आइब्रो के नीचे गोल्ड या क्रीम कलर से हाइलाइट करें. आइलैशेज को मसकारा के कोट्स से लांग व कर्ली लुक दे सकती हैं.
लिप-मेकअप : कोरल, वाइन, रेड, डार्क पिंक, पीच, मॉव जैसे शेड्स से आप अपने होठों को सील कर सकती हैं. इसके लिए पहले अपने लिप्स को लिपस्टिक से मैच करते लिप-लाइनर से शेप दें. फिर बीच में ट्रासपेरेंट ग्लॉस लगा कर लिप्स को पाउटी लुक दें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola