13 वर्षीया खुशी ने कठिन योग कर बनाया रिकॉर्ड

Updated at : 30 Jun 2017 11:48 AM (IST)
विज्ञापन
13 वर्षीया खुशी ने कठिन योग कर बनाया रिकॉर्ड

मैसूर शहर की रहनेवाली 13वर्षीया खुशी हेमचंद्र ने निरालांबा पूर्ण चक्रासन जैसे कठिन योग को आसानी से करके एक रिकॉर्ड कायम किया है. यह सबसे कठिन योग आसनों में से एक है. खुशी ने अपने अनोखे मूव्स से एक मिनट में 15 बार उस आसन को किया, जिसके बारे में इस उम्र के बच्चे सोच […]

विज्ञापन
मैसूर शहर की रहनेवाली 13वर्षीया खुशी हेमचंद्र ने निरालांबा पूर्ण चक्रासन जैसे कठिन योग को आसानी से करके एक रिकॉर्ड कायम किया है. यह सबसे कठिन योग आसनों में से एक है. खुशी ने अपने अनोखे मूव्स से एक मिनट में 15 बार उस आसन को किया, जिसके बारे में इस उम्र के बच्चे सोच भी नहीं सकते हैं. इसके लिए खुशी का नाम गोल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया. खुशी ने इतनी छोटी-सी उम्र में योग में महारत हासिल की है.
सांस की बीमारी होने की वजह से उसके पिता उसे योग गुरु के पास ले गये थे. धीरे-धीरे खुशी पूरी तरह से स्वस्थ हो गयी, लेकिन उसने आसनों का अभ्यास जारी रखा और अब रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रही. अभ्यास के दौरान खुशी निरालांबा पूर्ण चक्रासन को एक मिनट में 13 बार करती थी, लेकिन उसने इसे 15 बार करके अपना भी रिकॉर्ड तोड़ा.

Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola