डायबिटीज में थोड़ा-थोड़ा खाना लाभकारी

स्वस्थ रहना सभी की चाहत हाेती है, पर उसके लिए प्रयास कुछ ही लोग करते हैं. लोग कुछ भी खा लेते हैं, जिससे शरीर को संतुलित पोषण नहीं मिल पाता है. इससे वे कई रोगों से ग्रसित होते रहते हैं, जिनमें मधुमेह काफी आम है. डायबिटीज के कारण कई अन्य बीमारी भी हो सकती है, […]
एक कप दूध व एक कप दही 100 कैलोरी देता है. टाइप-2 डायबीटीज को NIIDM भी कहा जाता है. यह 30 साल की उम्र में भी प्रभावित करने लगता है. ब्लड में सुगर की मात्रा काफी बढ़ जाती है. इसमें एकसाथ ज्यादा खाने के बजाय थोड़े-थोड़े अंतराल पर थोड़ा-थोड़ा खाएं. खाने में बहुत सारे फल सब्जी, थोड़ा सैचुरेटेड वसा, कम नमक की मात्रा पर्याप्त प्रोटीन ब्लड फैट, उच्च रक्तचाप एवं वजन को कम करने में सहायता करती है, जिससे ब्लड सुगर नियंत्रित रहता है. प्रोटीन का निर्धारण उसके शरीर के वजन के हिसाब से किया जाता है. प्रोटीन दूध, दही, अंडा, दाल, सोयाबीन, बादाम आदि चीजों से प्राप्त किया जा सकता है. डायबिटीज के मरीज के लिए जटिल कार्बोहाइड्रेट का चुनाव करना चाहिए. जैसे- साबुत अनाज, गेहूं, ज्वार, बाजरा, मक्का आदि. इनमें फाइबर की मात्रा होती हैं, जो पाचन की प्रक्रिया को धीमा करता है व सर्करा की मात्रा को खून में बढ़ने नहीं देता है. फल भी वैसे खाएं, जिससे गलूकोज की मात्रा न बढ़े. इसके लिए लो ग्लासिमिक इंडेक्स फल चुनें. जैसे- सेब, अमरूद, पपीता, जामुन, नाशपाती, मौसमी, संतरा आदि. इन फलों में सॉल्यूबल फाइबर पाया जाता है, बेल, अंगूर, आम, लीची, तरबूज, खजूर आदि सर्करा अधिक होता है, इसलिए इसका सेवन अधिक नहीं करना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




