....और हंसते-हंसते टूट गयी इस महिला के गले की हड्डी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Jun 2017 12:51 PM (IST)
विज्ञापन

आपने सभी को कहते सुना होगा कि हंसने से शरीर स्वस्थ रहता है, लेकिन अगर यही कष्ट देने लगे तो इसे क्या कहोगे. ऑस्ट्रेलिया की महिला मोनिके जेफ्रे ऐसी ही एक बीमारी से ग्रसित हैं. पिछले दिनों वह दोस्तों के साथ हंस रही थीं. अचानक उसके गले में दर्द हुआ. दोस्तों ने अस्पताल पहुंचाया. पता […]
विज्ञापन
आपने सभी को कहते सुना होगा कि हंसने से शरीर स्वस्थ रहता है, लेकिन अगर यही कष्ट देने लगे तो इसे क्या कहोगे. ऑस्ट्रेलिया की महिला मोनिके जेफ्रे ऐसी ही एक बीमारी से ग्रसित हैं.
पिछले दिनों वह दोस्तों के साथ हंस रही थीं. अचानक उसके गले में दर्द हुआ. दोस्तों ने अस्पताल पहुंचाया. पता चला कि गले की हड्डी टूट चुकी है. डॉक्टरों ने सर्जरी की, अब वे स्वस्थ हो रही हैं. डॉक्टरों के मुताबिक, पहले उन्होंने ऐसा मामला नहीं देखा.
इससे भी ज्यादा हैरानी उन्हें तब हुई, जब उस महिला ने बताया कि पांच साल पहले भी उसकी गरदन टूटी थी, वह भी छींकने के कारण. तब उसके सिर में ड्रिल करके रॉड लगायी गयी थी, जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी सीधी की जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




