बेकिंग सोडा-नीबू पेस्ट से चमक उठेंगे दांत

Updated at : 14 Jun 2017 1:00 PM (IST)
विज्ञापन
बेकिंग सोडा-नीबू पेस्ट से चमक उठेंगे दांत

कई ऐसी घरेलू चीजें हैं, जिनका उपयोग हम रोजमर्रा की जिंदगी में तो करते हैं, पर उनके अन्य महत्वपूर्ण गुणों से अनजान होते हैं. ये जानकारी हमारी बहुत मुश्किलें आसान कर सकती हैं. दांत गंदे और पीले होने की वजह से आपको शर्मिंदगी महसूस होती हो, तो आप थोड़ा-सा बेकिंग सोडा में नीबू का रस […]

विज्ञापन
कई ऐसी घरेलू चीजें हैं, जिनका उपयोग हम रोजमर्रा की जिंदगी में तो करते हैं, पर उनके अन्य महत्वपूर्ण गुणों से अनजान होते हैं. ये जानकारी हमारी बहुत मुश्किलें आसान कर सकती हैं.
दांत गंदे और पीले होने की वजह से आपको शर्मिंदगी महसूस होती हो, तो आप थोड़ा-सा बेकिंग सोडा में नीबू का रस मिला लें और उस पेस्ट से ब्रश करें. आपके दांत मोतियों जैसे चमकने लगेंगे. ध्यान रहे कि इसका उपयोग सप्ताह में एक बार से ज्यादा न करें.
टूथपेस्ट का इस्तेमाल लोग दांतों को साफ करने के लिए करते हैं. हालांकि, यदि इसे चेहरे पर लगायेंगे, तो आपके अनचाहे मुहांसे और पिंपल्स को जड़ से खत्म कर देगा.
पिंपल्स को दूर करने का एक और भी तरीका है. सुबह उठ कर बिना ब्रश किये लार को पिंपल्स पर लगाएं. पिंपल्स जल्द गायब होेंगे.
सिर दर्द को मिटाने के लिए क्रॉसिन जाना-माना नाम है, लेकिन यह बालों के लिए भी फायदेमंद है. सिर्फ दो गोली पीस लें. उसे अपने शैंपू में मिलाएं और अपने बालों में लगाएं और पांच मिनट के लिए छोड़ दें. क्रॉसिन में सिलीसिलिक एसि‍ड पाया जाता है, जो आपके बालों से पूरी तरह से डैंड्रफ़ को हटा देगा.
प्याज हर घर में पाया जानेवाला खाद्य पदार्थ है. हालांकि लोगों को इसके गुण के बारे में नहीं पता. प्याज को पीस कर रस को जड़ों में लगाने से बालों का झड़ना बंद हो जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola