फाइब्राइड : ‍महिलाओं की गंभीर समस्या

Updated at : 07 Jun 2017 11:34 AM (IST)
विज्ञापन
फाइब्राइड : ‍महिलाओं की गंभीर समस्या

एक 35 साल की महिला मेरे पास आयीं. उनको मासिक के समय अत्यधिक दर्द और रक्तस्राव की समस्या थी. अल्ट्रासाउंड से पता चला कि उनके गर्भाशय में छोटे-छोटे फाइब्राइड हैं. गर्भाशय फाइब्राइड गर्भाशय के कोमल (गैर-कैंसरयुक्त) ट्यूमर हैं. फाइब्राइड आकर और स्थान में भिन्न हो सकते हैं.ÀIntramural फाइब्राइड, ÀSubserosa फाइब्राइड,ÀSubmucosal फ ाइब्राइड, ÀCervical फाइब्राइड, कब […]

विज्ञापन

एक 35 साल की महिला मेरे पास आयीं. उनको मासिक के समय अत्यधिक दर्द और रक्तस्राव की समस्या थी. अल्ट्रासाउंड से पता चला कि उनके गर्भाशय में छोटे-छोटे फाइब्राइड हैं. गर्भाशय फाइब्राइड गर्भाशय के कोमल (गैर-कैंसरयुक्त) ट्यूमर हैं. फाइब्राइड आकर और स्थान में भिन्न हो सकते हैं.ÀIntramural फाइब्राइड, ÀSubserosa फाइब्राइड,ÀSubmucosal फ ाइब्राइड, ÀCervical फाइब्राइड,

कब दिखाएं : कई महिलाओं में फाइब्राइड के लक्षण नहीं होते हैं. यह स्थान, आकार और की संख्या से प्रभावित हो सकते हैं. फाइब्राइड के सबसे आम लक्षणों में शामिल हैं: पीरियड्स में अधिक रक्तस्राव, अधिक दिनों तक रहना, pelvic दबाव, लगातार पेशाब आना, कब्ज, कमर दर्द आदि. गर्भाशय फाइब्राइड का सही कारण स्पष्ट नहीं है. यह कई कारणों से हो सकता है.
होम्योपैथिक उपचार: फाइब्राइड के प्रारंभिक मामलों में होम्योपैथी कारगर है.
CALCAREA CARBONICA: पीरियड्स समय से बहुत पहले, अधिक या देर तक जारी रहे. अत्यधिक स्राव होना.
THLASPI BURSA PASTORIS : पीरियड्स समाप्त होते ही पुनः शुरू हो जाना.
TRILLIUM PENDULUM : पीरियड्स के साथ ऐसा महसूस होना जैसे नितम्ब और कमर के टुकड़े-टुकड़े हो जायेंगे और फाइब्राइड में यह दवा कारगर है.
À FRAXINUS AMERICANA : नीचे की ओर दबाव महसूस होना, पैरों में ऐंठन होना.
À CALCAREA FLUORICA : फाइब्राइड जो आकार में बड़े हों.
डॉ रागिनी ज्योति
बीएचएमएस, सीजीओ, आदर्श होमियो क्लीनिक, राजीव नगर, पटना
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola