Paneer Pyaz Paratha: सर्दियों की सुबह नाश्ते में झटपट तैयार करें स्वाद से भरपूर पनीर-प्याज पराठा

paneer-pyaz paratha ( AI Image)
Paneer Pyaz Paratha: नाश्ता में आप भी पराठा खाना पसंद करते हैं और नए फ्लेवर का पराठा ट्राई करना चाहते हैं तो आप पनीर-प्याज पराठा को बना सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.
Paneer Pyaz Paratha: सर्दियों में आप नाश्ते में कुछ आसान और टेस्टी रेसिपी बनाना चाह रहे हैं, जो झटपट से भी बन जाए तो पनीर-प्याज पराठा को बनाएं. ये पराठा खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है और कम चीजों की मदद से आप इसे आसानी से बना सकते हैं. आप गरमा-गरम पराठे को दही, अचार या चटनी के साथ सर्व करें.
पनीर-प्याज पराठा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- आटा- 2 कप
- नमक- स्वादानुसार
- घी या तेल- जरूरत के अनुसार
- पनीर- 1 कप कद्दूकस किया हुआ
- प्याज- 2 बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई
- धनिया पाउडर- आधा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई
- चाट मसाला- 1 चम्मच
पनीर-प्याज पराठा को कैसे तैयार करें?
- पनीर-प्याज पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में आटा को लें. इसमें आप थोड़ा सा नमक और 2 चम्मच तेल या घी को डाल दें. अब आप थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें. इसके बाद आटे को आप 15 मिनट के लिए ढककर रख दें.
- अब एक बर्तन को लें इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर को डाल दें. इसमें आप बारीक कटा प्याज, बारीक कटी हरी मिर्च, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक को डाल दें. अब आप इसमें चाट मसाला और बारीक कटी हुई धनिया पत्ती को मिला दें. सभी चीजों को अच्छे से मिला दें.
- पराठा बनाने के लिए आप तवा को गर्म करें. अब आटे से लोई बनाएं और इसे बेल लें. इसके बीच में आप तैयार किया हुआ पनीर का मिश्रण डाल दें. किनारों को जोड़कर बंद कर दें और हल्के हाथों से गोल बेल लें. इसे आप गर्म तवे पर डालें और दोनों तरफ से पका लें. घी या तेल को डालकर पराठा को अच्छे से दोनों तरफ से सेंक लें. इस तरह से आप पनीर-प्याज पराठा को तैयार कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










