ePaper

Winter Special Millet Dishes: सर्दियों में जरूर बनाएं बाजरे की ये 5 स्वादिष्ट डिशेज, चखते ही होगी तारीफों की बौछार 

Updated at : 01 Dec 2025 10:34 AM (IST)
विज्ञापन
a women enjoy bajre ki dishesh

a women enjoy bajre ki dishesh

Winter Special Millet Dishes: बाजरा न केवल सर्दियों में शरीर को गर्म रखने वाला अनाज है, बल्कि इसके स्वाद और फायदों से भरपूर कई मजेदार रेसिपियां भी आसानी से तैयार की जा सकती हैं. अगर आप बाजरे को सिर्फ रोटियों तक सीमित समझ रही हैं तो ऐसा बिलकुल नहीं है आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि कैसे आप बाजरे से 5 स्वादिष्ट चीजें बना सकती हैं.

विज्ञापन

Winter Special Millet Dishes: बाजरा न केवल सर्दियों में शरीर को गर्म रखने वाला अनाज है, बल्कि इसके स्वाद और फायदों से भरपूर कई मजेदार रेसिपियां भी आसानी से तैयार की जा सकती हैं. यह फाइबर, आयरन और मिनरल्स से भरपूर होने के कारण डाइट में शामिल करना बेहद फायदेमंद माना जाता है. अगर आप बाजरे को सिर्फ रोटी तक सीमित समझते हैं, तो इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि इससे कितने स्वादिष्ट और अनोखे व्यंजन बनाए जा सकते हैं.

बाजरे की रोटी

सरसों का साग, गुड़ या घी के साथ खाई जाने वाली बाजरे की रोटी सर्दियों की सबसे लोकप्रिय और हेल्दी डिश है. पेट भरने के साथ यह शरीर को गर्मी देती है.

bajre ki roti
Bajre ki roti

बाजरे का खिचड़ा

दाल और सब्जियों के साथ बाजरे को पकाकर बनने वाला खिचड़ा बेहद पौष्टिक होता है. यह हल्का, स्वादिष्ट और सर्दियों के लिए एकदम परफेक्ट कम्फर्ट फूड है.

bajre ka khichda
Bajre ka khichda

बाजरे का उपमा

अगर आप नाश्ते में कुछ अलग और हेल्दी चाहते हैं, तो बाजरे का उपमा बढ़िया विकल्प है. इसमें सब्जियां डालने से यह और भी पौष्टिक बन जाता है.

bajre ka upma
Bajre ka upma

बाजरे का चीला

बाजरे का बैटर तैयार कर मसालों और हरी सब्ज़ियों के साथ बनाया गया चीला स्वाद में अनोखा होता है और जल्दी बन जाता है. यह हाई-फाइबर और ग्लूटेन-फ्री स्नैक है.

bajre ka chilla
Bajre ka chilla

बाजरे की खीर

दूध, गुड़ या शक्कर और ड्राई फ्रूट्स के साथ बनाई गई बाजरे की खीर सर्दियों का मजेदार मीठा विकल्प है. यह गाढ़ी, स्वादिष्ट और खास मौके पर भी बनाई जा सकती है.

bajre ki kheer
Bajre ki kheer

यह भी पढ़ें: Winter Special Lotus Stem Soup Recipe: सर्दियों में सेहत का खजाना, घर पर बनाएं पौष्टिक कमल ककड़ी सूप

यह भी पढ़ें: Winter Special Fish Curry Recipe: सर्दियों में पाइए गरमागरम स्वाद, घर पर बनाएं आसान और देसी स्टाइल फिश करी

विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola