ePaper

Winter Special Hare Matar Ka Chola: अब घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद, आज ही ट्राई करें विंटर स्पेशल हरे मटर का छोला

Updated at : 21 Nov 2025 11:30 PM (IST)
विज्ञापन
Winter Special Hare Matar Ka Chola

Winter Special Hare Matar Ka Chola (AI image)

Winter Special Hare Matar Ka Chola: रेस्टोरेंट से कुछ मंगवाने के बजाय अब आप घर पर ही बनाएं हरे मटर का गरमा-गरम छोला. चलिए बताते हैं आपको विंटर स्पेशल हरे मटर का छोला बनाने की आसान रेसिपी.

विज्ञापन

Winter Special Hare Matar Ka Chola: ठंड का मौसम आते ही बाजार में मीठे-मीठे हरे मटर की बहार छा जाती हैं. इस मौसम में जीरा राइस या रोटी के साथ हरे मटर का बना हुआ गरमा-गरम छोला मिल जाए तो मजा ही आ जाता है. घर में बनने वाला ये हरे मटर का छोला स्वाद में बहुत लाजवाब होता है. ऐसे में आइए जानते हैं इस आर्टिकल में घर पर आसानी से विंटर स्पेशल हरे मटर का छोला बनाने की रेसिपी. 

हरे मटर का छोला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • हरे मटर – दो कप 
  • प्याज – एक (बारीक कटा हुआ)
  • टमाटर – दो  (बारीक कटा हुआ)
  • लहसुन-अदरक का पेस्ट – एक चम्मच 
  • हरी मिर्च – दो (कटी हुई)
  • हल्दी – आधा चम्मच 
  • धनिया पाउडर – एक चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर – एक चम्मच 
  • काली मिर्च पाउडर – 1 एक चम्मच 
  • गरम मसाला – आधा चम्मच 
  • तेल – जरूरत के अनुसार 
  • हरा धनिया पत्ता – दो चम्मच (कटे हुए)
  • नमक – स्वादानुसार 
  • पानी -जरूरत के अनुसार 

यह भी पढ़ें: Methi Vada Recipe: ठंडी शाम को बनाएं मजेदार, तैयार करें मिनटों में मेथी वड़ा, जानें बनाने का आसान तरीका 

यह भी पढ़ें: Winter Special Matar Cutlet Recipe: विंटर टी-टाइम को बनाएं स्पेशल, आसानी से तैयार करें मटर कटलेट 

हरे मटर का छोला बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले कुकर में हरे मटर, थोड़ा पानी और छुटकीभर नमक डालकर 1-2 सीटी आने तक उबाल लें. मटर उबालकर पानी को अलग न करें. 
  • अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें, फिर इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक अच्छे से भूनें. 
  • प्याज भून जाने के बाद आप इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर 1 मिनट भूनें. फिर टमाटर व हरी मिर्च डालें. टमाटर को अच्छे से पकाएं. 
  • इसके बाद अब आप इसमें सारे मसाले और नमक डालकर तेल अलग होने तक अच्छे से भून लें. 
  • जब मसाला पक जाए तब आप इसमें उबले हुए मटर और थोड़ा-सा पानी डालकर 10 मिनट धीमी आंच पर पकाएं. 
  • मटर छोला पक जाने के बाद आप ऊपर से इसमें गरम मसाला छिड़कें और अच्छी तरह मिलाएं. लास्ट में गैस बंद करके ऊपर से हरा धनिया डालें और जीरा राइस या रोटी के साथ गरमा-गरम सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Winter Special Masala Khichdi: सर्दियों में लंच का झंझट खत्म, मिनटों में बनाएं विंटर स्पेशल मसाला खिचड़ी 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola