Winter Special Gajar-Paneer Paratha: ठंड के मौसम में सुबह नाश्ते में तैयार करें गरमा-गरम गाजर-पनीर का पराठा, जानें आसान रेसिपी
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 25 Nov 2025 7:56 AM
gajar paneer partaha ( AI Image)
Winter Special Gajar-Paneer Paratha: सर्दियों में आप नाश्ते में गाजर-पनीर का पराठा की रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस आर्टिकल से गाजर-पनीर का पराठा बनाने का तरीका.
Winter Special Gajar-Paneer Paratha: सर्दियों में जब लोग गाजर मार्केट से खरीद कर लाते हैं तो अक्सर गाजर का हलवा या अचार बनाते हैं. अगर आप ठंड के दिनों में गाजर से कुछ टेस्टी और नई डिश ट्राई करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. आप गाजर का इस्तेमाल करके गाजर-पनीर का पराठा बना सकते हैं. आप इस पराठा को नाश्ते में बनाएं. गरमा-गरम पराठा को आप दही, सब्जी, अचार या चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं.
गाजर-पनीर का पराठा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- आटा- 2 कप
- नमक- स्वादानुसार
- अजवाइन- 1 चम्मच
- घी या तेल- जरूरत के अनुसार
- पनीर- 1 कप कद्दूकस किया हुआ
- गाजर- 1 कप कद्दूकस किया हुआ
- हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई
- प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
- अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
- लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
- पानी- जरूरत के अनुसार
- धनिया पाउडर- आधा चम्मच
- गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
- धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई
- अमचूर पाउडर- आधा चम्मच
गाजर-पनीर का पराठा को कैसे तैयार करें?
- गाजर-पनीर का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में आटा को लें. इसमें नमक, घी और अजवाइन को डालकर अच्छे से मिला लें. अब पानी डालकर आटा गूंथ लें. इसे आप 15 मिनट के लिए ढककर रख दें.
- आप एक दूसरे बर्तन को लें. इसमें कद्दूकस किया हुआ गाजर, कद्दूकस किया हुआ पनीर और बारीक कटा हुआ प्याज को डाल दें. इसके बाद आप कद्दूकस किया हुआ अदरक, बारीक कटी हरी मिर्च, धनिया पत्ती को भी डाल दें. फिर इसमें गरम मसाला, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और नमक को मिला दें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें.
- अब आप तवा को गर्म करें. आटे से छोटी लोई बनाएं और बेल लें. इसमें 1 चम्मच तैयार किया हुआ मिश्रण को डालें. किनारों को बंद करके आप हल्के हाथों से गोल बेल लें. गर्म तवे पर इसे डालें और अच्छे से पका लें. जब ये दोनों तरफ से पक जाए तब आप घी डालकर सेंक लें. इस तरह से आप गाजर-पनीर का पराठा को तैयार कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Mooli-Aloo Sabji Recipe: ठंड के दिनों में जरूर ट्राई करें मूली-आलू की सब्जी, झटपट करें तैयार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










