क्या आपने कभी खाया है समक चावल? यहां पाएं इससे जुड़ी हर जानकारी
क्या आपने कभी समक चावल के बारे में सुना है? अक्सर इसका इस्तेमाल उपवास के दौरान किया जाता है. लेकिन क्या आप इस बात को जानते हैं कि यह है क्या और इसे तैयार कैसे किया जाता है? चलिए जानते हैं.
आपने कई तरह के चावल के बारे में सुना होगा. लेकिन, क्या आपने समक चावल के बारे में सुना है. जब भी हम व्रत रखते हैं तो उस दौरान कुछ स्पेशल खाने के लिए तैयार करते हैं. अक्सर जब हम व्रत रखते हैं तो किसी भी तरह के अनाज को खाने से बचते हैं. ऐसे में या तो हम फल खाते हैं या फिर ऐसे किसी भोजन का सेवन करते हैं जिससे हमारा व्रत भंग न हो. लेकिन क्या आप जानते हैं व्रत के दौरान कई लोग समक चावल का भी इस्तेमाल करते हैं. कई लोगों को इस चावल के बारे में पता नहीं होगा. अक्सर लोगों को लगता है कि इस चावल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है. अगर आपको भी ऐसा लगता है तो बता दें भले ही इसका नाम समक चावल है लेकिन, यह अनाज की गिनती में नहीं आता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको समक चावल के बारे में सभी बातें डीटेल से बताने जा रहे हैं.
अलग-अलग नामों से है प्रसिद्द
अगर आपने कभी संक चावल के बारे में नहीं सुना है तो बता दें देश के अलग-अलग जगहों में इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है. इसके लिए वरई, कोदरी, कोदो, समवत, समा चावल और जंगली चावल जैसे नामों का इस्तेमाल किया जाता है. इसे जंगली चावल कहे जाने के पीछे एक कारण यह भी है कि यह एक तरह के जंगली घास का बीज है. इस चावल का इस्तेमाल अक्सर लोग सावन, नवरात्रि, जैसे कई व्रतों के दौरान करते हैं.
Also Read: Summer Tips: गर्मियों में ठंडे पानी से नहाने के बेहतरीन फायदे जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान
डेली डायट का भी हिस्सा बनता है समक चावल
इस चावल का इस्तेमाल व्रत एक अलावा कई लोग अपने डेली डायट में भी करते हैं. लेकिन, कई ऐसे लोग भी होते हैं जिन्हें इस चावल का सेवन करने के लिए मन किया जाता है. अगर आप डायबीटीज पेशेंट हैं तो आप इस चावल का सेवन कर सकते हैं. समक चावल आपकी मदद डायबीटीज के साथ वजन को कंट्रोल करने में करता है.
समक चावल न्यूट्रिशनल वैल्यू
समक चावल के न्यूट्रिशनल वैल्यू की अगर बात करें इसमें आपको भारी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन, विटामिन-सी, विटामिन-ए और विटामिन-ई पाया जाता है. समक चावल में आपको अच्छी क्वालिटी के मिनरल भी मिल जाते हैं. इस केवल में ग्लूटेन नहीं होता और कैलोरी के मामले में भी यह काफी लाइट होता है. इसे खाने से आपका वजन कंट्रोल में रहता है.
Also Read: Summer Tips: मच्छरों से पाना चाहते हैं छुटकारा, पोछा लगाते समय पानी में मिलाएं ये चीजें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










