Summer Tips: मच्छरों से पाना चाहते हैं छुटकारा, पोछा लगाते समय पानी में मिलाएं ये चीजें

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

Summer Tips: अगर आप भी गर्मियों के इन दिनों में मच्छरों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि घर में पोछा लगाते समय आपको पानी में किन चीजों को मिला लेना चाहिए.

विज्ञापन

Summer Tips: गर्मी के मौसम में मच्छरों की समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है. यह समस्या मुख्यतौर पर सुबह के समय और शाम के समय ज्यादा देखने को मिलती है. घर पर मच्छर होने की वजह से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपके घर पर मच्छर न हो और आपका घर साफ़ भी रहे तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको घर पर पोछा लगाने के दौरान पानी में मिला देना चाहिए. अगर आप इन चीजों को पानी में मिला देते हैं तो आपके घर से मच्छरों की समस्या दूर हो सकती है.

पानी में मिलाएं एसेंशियल ऑइल्स

पोछा लगाते समय आप अगर चाहें तो पानी में एसेंशियल ऑइल्स मिला सकते हैं. अगर आप पानी में इस तरह के ऑइल्स मिलकार पोछा लगाते हैं तो आपका फर्श तो साफ़ हो ही जाता है लेकिन इसके साथ ही कीड़े-मकोड़ों और मच्छरों से भी छुटकारा पाया जा सकता है.

Also Read: Detox Summer Drinks: गर्मी में शरीर को करना है डिटॉक्स तो पीना शुरू कर दें खीरा और पुदीने की पत्तियों से बना ड्रिंक

डिश वॉशर सोप मिलाना भी फायदेमंद

आप अगर चाहें तो घर की सफाई करते समय पानी में डिश वॉशर सोप भी मिला सकते हैं. इससे पोछा लगाने से सिर्फ एक ही परेशानी होगी. पहले आपको इस पानी से पोछा लगाने के बाद आपको नार्मल पानी से भी पोछा लगाना होगा. अगर आप ऐसा करते हैं तो घर से मच्छरों की समस्या दूर हो सकती है.

पानी में मिलाएं विनेगर

घर पर पोछा लगाते से आप उस पानी में विनेगर मिला सकते हैं. ऐसा करने के कई फायदे हैं. एक तो आपका फर्श पूरी तरह से चमकदार लगने लगेगा और दूसरा इसकी वजह से कीड़े-मकोड़े भी दूर रहेंगे.

Also Read: Summer Face Mask for Glowing Skin: घर पर ऐसे बनाएं फेस मास्क, गर्मी में भी खिला-खिला रहेगा आपका चेहरा

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola