दिल्ली में अब तक की सबसे सर्द रात, यहां का तापमान पहुंचा माइनस छह डिग्री सेल्सियस

Updated at : 11 Dec 2021 10:31 AM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली में अब तक की सबसे सर्द रात, यहां का तापमान पहुंचा माइनस छह डिग्री सेल्सियस

Weather Forecast Updates : उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

विज्ञापन
undefined

कश्मीर में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में कमी आई है और शुक्रवार को घाटी में पारा जमाव बिंदु से नीचे चला गया. खबरों की मानें तो उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

undefined

कश्‍मीर का गुलमर्ग, घाटी में सबसे सर्द स्थान रहा. पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. श्रीनगर में बीती रात न्यूनतम तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

undefined

घाटी के प्रवेश द्वार माने जाने वाले शहर काजीगुंड में तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में जम्मू कश्मीर में मुख्यत: शुष्क लेकिन ठंडे मौसम का पूर्वानुमान जताया है.

undefined

मौसम विभाग के अनुसार राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को तापमान 8.3 डिग्री था. यह अब तक की सबसे सर्द रात थी. इधर सर्दी के जोर पकड़ने के साथ ही राजस्थान के अनेक इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिन मौसमी हालात ऐसे ही बने रहेंगे.

undefined

भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से शनिवार सुबह दी गई जानकारी के अनुसार, दिल्ली में बीती रात सबसे ठंडी रात रही, जहां तापमान गिरकर 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात थी. उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवा के प्रकोप से झारखंड की राजधानी रांची में मौसम का पारा गिरता नजर आ रहा है. वेदर डॉट कॉम के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, रांची में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का अनुमान है. वहीं, सुबह से लेकर दोपहर तक आसमान में धूप खिली रहेगी, जबकि दोपहर बाद आसमान में बादल छाए रहेंगे.

undefined

बिहार में पश्चिमी हवा का प्रकोप बढ़ने के साथ ही मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है. शुक्रवार को बिहार के कई इलाकों का अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री के बीच जबकि न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री के बीच दर्ज किया गया. वहीं, बिहार की राजधानी पटना में शनिवार सुबह तक न्‍यूनतम तापमान करीब 12 डिग्री तक पहुंच गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola