ePaper

Vidur Niti: इंसान को विनाश की ओर ले जाती हैं ये तीन आदतें

Updated at : 05 Sep 2025 10:42 AM (IST)
विज्ञापन
Vidur Niti: इंसान को विनाश की ओर ले जाती हैं ये तीन आदतें

Vidur Niti

Vidur Niti: विदुर नीति जीवन को सही दिशा देने वाली अनमोल शिक्षाएं बताती है. महात्मा विदुर के अनुसार धोखे से कमाया धन, पराई स्त्री का आकर्षण और मित्र का अपमान इंसान को विनाश की ओर ले जाते हैं. इन आदतों से बचकर ही सुख, शांति और सफलता संभव है.

विज्ञापन

Vidur Niti: महाभारत काल में विदुर अपनी नीति, धर्मपरायणता और गहन दूर दृष्टि के लिए प्रसिद्ध थे. वे हस्तिनापुर के महामंत्री ही नहीं, बल्कि सत्य और न्याय के अद्भुत स्तंभ माने जाते थे. महात्मा विदुर ने धृतराष्ट्र को सदैव धर्म और न्याय का मार्ग दिखाने का प्रयास किया. उनकी नीतियां द्वापर युग में जितनी महत्वपूर्ण थीं, आज भी उतनी ही जीवन को दिशा देने वाली हैं. विदुर नीति में जीवन से जुड़े ऐसे गहन उपदेश मिलते हैं जो इंसान को सफलता और नैतिक आचरण का मार्ग सिखाते हैं. विदुर नीति में बताया गया है कि कुछ आदतें और कर्म ऐसे होते हैं जो व्यक्ति को धीरे-धीरे पतन की ओर ले जाते हैं. अगर इनसे बचा जाए तो जीवन सुख, समृद्धि और शांति से भरा जा सकता है. विदुर ने स्पष्ट कहा कि तीन बुरी आदतें व्यक्ति के नाश का कारण बनती हैं और इन्हें तुरंत छोड़ देना चाहिए.

  • विदुर नीति के अनुसार जो व्यक्ति किसी और के धन को छल, धोखे या जबरदस्ती से छीन लेता है, उसका विनाश निश्चित है. चोरी या फ्रॉड से कमाया गया धन कभी टिकता नहीं और अंततः बर्बादी लाता है.

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: दुखों में नहीं बीतता इन लोगों का जीवन, हमेशा रहते हैं सुखी

  • विदुर नीति में कहा गया है कि जो व्यक्ति किसी अन्य की पत्नी या स्त्री के साथ अनुचित संबंध रखता है, उसका पतन निश्चित होता है. यह न केवल पाप है बल्कि समाज और परिवार दोनों को तोड़ने वाला कर्म है.
  • सच्चे मित्र का साथ छोड़ना या उसे कष्ट पहुंचाना भी नाशकारी माना गया है. जो इंसान अपने मित्र को धोखा देता है, वह विश्वास और सहयोग दोनों खो देता है, जिसकी वजह से आखिर में अकेलापन और संकट में फंस जाता है.

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola