घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल सिरके वाली प्याज, बहुत आसान है रेसिपी

रेस्टोरेंट स्टाइल सिरका प्याज रेसिपी (Image-Gemini)
Restaurant Style Sirka Pyaz: रेस्टोरेंट में खाने के साथ दी जाने वाली सिरके वाली प्याज को आप घर पर भी बड़ी आसानी से बना सकते हैं. आज आपको इसकी रेसिपी बताते हैं.
Restaurant Style Sirka Pyaz: रेस्टोरेंट में खाना ऑर्डर पर उस खाने के साथ अचार, पापड़ के साथ सिरके वाली प्याज भी आती है. सिरके वाली ये प्याज इतनी टेस्टी होती है कि इसकी हर बाइट के साथ खाने का स्वाद बढ़ जाता है. स्वाद के साथ-साथ ये प्याज सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है. इसे आप घर पर भी बड़ी आसानी से बना सकते हैं. आज हम आपको इसे बनाने की रेसिपी बताते हैं. सिरके वाली इस प्याज को आप चावल, रोटी या पराठा के साथ भी खा सकते हैं. चलिए अब आपको इसकी रेसिपी बताते हैं.
सिरके वाली प्याज बनाने की सामग्री
- 18 छोटी प्याज
- 1 इंच अदरक
- 2 मिर्च (कटा हुआ)
- 1 टेबल स्पून नमक
- 1 कप पानी
- 1 इंच दालचीनी
- 1 टी स्पून काली मिर्च
- 5 लौंग
- ¼ चुकंदर, कटा हुआ
- 1 कप सिरका
यह भी पढ़ें: Laal Mirch Ka Achar: देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी, फटाफट नोट कर लें चटपटे लाल मिर्च के अचार की रेसिपी
सिरके वाली प्याज बनाने की विधि
- सिरके वाली प्याज बनाने के लिए पहले आधे में काटे बिना छोटे प्याज की छील लें.
- इसे अब बड़े कांच के जार में डाल लें.
- इसमें आप अदरक, मिर्च और नमक भी डाल दें.
- इसके बाद एक सॉस पैन में पानी डालकर फिर उसमें दालचीनी, काली मिर्च, लौंग और चुकंदर डाल दे.
- इसे 5 मिनट उबालने के बाद जब चुकंदर नरम होकर उसका रंग बाहर आ जाए तो उसे ठंडा करके जार में रख दें.
- अब इसमें 1 कप सिरका डालकर जार बंद कर दे.
- इस जार का ढक्कन बंद करके अच्छे से मिलाएं ताकि सारी चीजें मिक्स हो जाएं.
- कुछ घंटे बाद आप इसे खाने के साथ सर्व कर सकते हैं.
- इसे आप रेफ्रिजरेटर में स्टोर भी कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Gujrati Green Chilli Pickle: स्वाद में जबरदस्त है गुजराती हरी मिर्च का अचार, फटाफट नोट करें रेसिपी
यह भी पढ़ें: Bengali Kuler Achar: ऐसे बनाइए खट्टे-मीठे स्वादिष्ट बंगाली कुलेर अचार, सीधे मुंह में घुल जाएगा स्वाद
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




