Laal Mirch Ka Achar: देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी, फटाफट नोट कर लें चटपटे लाल मिर्च के अचार की रेसिपी

Updated at : 31 Jan 2026 11:58 AM (IST)
विज्ञापन
Laal Mirch Ka Achar Easy Recipe in Hindi

लाल मिर्च का अचार बनाने की रेसिपी (Image-Gemini)

Laal Mirch Ka Achar: चटपटा लाल मिर्च के अचार को खाने की थाली में डालते ही मुंह में पानी आ जाता है. आप भी इस एक बार जरूर ट्राई करके देखें. इस स्वादिष्ट और चटपटे अचार को बनाने की रेसिपी आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Laal Mirch Ka Achar: अचार का नाम सुनते ही बहुत सारे लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. साथ ही खाने की थाली में बस थोड़ी सी अचार ही खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए काफी होता है. अचार की डिमांड लंच से लेकर डिनर तक रहती है. साधारण से खाने के साथ मात्र एक बाइट अचार लेने से खाने का स्वाद बढ़ जाता है. आज आपको लाल मिर्च का अचार बनाने की सिंपल रेसिपी बताते हैं. इसकी मदद में आप बहुत कम समय में चटपटा अचार बनाकर स्टोर कर सकते हैं और इसे आप कई सालों तक खा सकते हैं. तो आइए अब आपको लाल मिर्च का अचार बनाने की रेसिपी बताते हैं.

लाल मिर्च का अचार बनाने की सामग्री

  • लाल मिर्च – 500 ग्राम
  • सौंफ – 2 चम्मच
  • जीरा – 2 चम्मच
  • मेथी दाना – 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर – 1 चम्मच
  • सरसों – 2 छोटे चम्मच
  • हींग – 2 चुटकी
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
  • अमचूर पाउडर – 4 चम्मच
  • अजवाइन – 1 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • सरसों का तेल – 1 छोटा कप

यह भी पढ़ें: Gujrati Green Chilli Pickle: स्वाद में जबरदस्त है गुजराती हरी मिर्च का अचार, फटाफट नोट करें रेसिपी

लाल मिर्च का अचार बनाने की विधि

  • इस अचार को बनाने के लिए पहले मोटी लाल मिर्च की टोपी की तरफ से धो लें.
  • फिर आप इसे सूखे कपड़े से पोछकर प्लेट में रखते जाएं.
  • इसके बाद लाल मिर्च को 2 घंटे के लिए धूप में रख दें.
  • अब चाकू की मदद से मिर्च की टोपी को हटाकर उसके बीज निकाल लें.
  • अब आप इस बीज और लाल मिर्च को भी थोड़ी देर धूप में रख दें.
  • इसके बाद सरसों तेल को पहले गर्म करके फिर ठंडा कर लें.
  • इस दौरान सरसों, हींग और अमचूर पाउडर के अलावा सभी मसालों को धीमी आंच पर रोस्ट कर लें.
  • इस भुने हुए मसालों को मिक्सर में हल्का दरदरा पीस लें.
  • फिर सरसों को भी पीसकर भुने हुए मसालों के साथ मिक्स कर दें.  
  • अब इन मसालों में नमक, अजवाइन, अमचूर पाउडर और लाल मिर्च के बीज को मिला लें.
  • अब आप कटी हुई लाल मिर्च में मसालों को भर लें.
  • फिर इन मिर्चों को एक-एक करके ठंडे किए हुए सरसों के तेल में डीप करके निकलते जाएं.
  • फिर इन्हें किसी जार या डब्बे में रख दें.
  • दो दिन इस अचार को धूप में रख दें और इसके बाद इसे कई सालों तक खाते जाएं.

यह भी पढ़ें: Bengali Kuler Achar: ऐसे बनाइए खट्टे-मीठे स्वादिष्ट बंगाली कुलेर अचार, सीधे मुंह में घुल जाएगा स्वाद

यह भी पढ़ें: Ol ka Achar Recipe: घर पर कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाएगा चटपटा ओल का अचार, नोट कर लें रेसिपी 

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola