ePaper

दमकते चेहरे के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, त्वचा में आ जाएगी जान

Updated at : 18 Feb 2026 2:27 PM (IST)
विज्ञापन
Glowing and Healthy Skin Care Tips in Hindi

स्किन केयर टिप्स (Image-iStock)

Skin Care Tips: स्किन की सही देखभाल के लिए केमिकल युक्त प्रोडक्ट नहीं बल्कि घरेलु नुस्खे आजमाना सही रहता है. यहां हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों के टिप्स देने जा रहे हैं, जिसे आजमा कर आप अपने स्किन को हेल्दी रख सकते है.

विज्ञापन

Skin Care Tips: खूबसूरती तो हर किसी को पसंद होती है. अगर हम महिलाओं की बात करें तो वह अपनी सुंदरता के लिए तरह-तरह के टिप्स आजमाती हैं. ज्यादातर वो बाजार से मेकअप प्रोडक्ट खरीदकर उसका इस्तेमाल करती हैं. हालांकि बाजार में मिलने वाले ये मेकअप प्रोडक्ट हमेशा त्वचा के लिए लाभदायक नहीं होते हैं. केमिकल युक्त ये प्रोडक्ट चेहरे की स्किन को खराब कर सकते हैं. स्किन की सही देख-रेख के लिए घरेलू नुस्खे आजमाना बेहतर होता है. यहां हम आपको स्किन केयर के कुछ घरेलु नुस्खे बताते हैं, जो आपके काम आएंगे.

गुलाब जल

गुलाब जल वाला टोनर आपकी त्वचा को फिर हाइड्रेट करने का काम करता है. इसके लिए अपना चेहरा धोने के बाद इसे कॉटन पैड से त्वचा पर लगा लें.  

नींबू और शहद

शहद और नींबू के रस मिलाकर लगाने से त्वचा की रंगत में सुधार आता है साथ ही त्वचा को पूरी तरह से हाइड्रेट भी हो जाता है. इस मिश्रण को त्वचा पर लगाने के 15 मिनट बाद आप इसे  गुनगुने पानी से धो लें.

दूध और हल्दी

दूध और हल्दी का मिश्रण लगाने से एक्ने ब्रेकआउट और सूजन को कम करने में मदद मिलती है साथ ही त्वचा की गंदगी गहराई से साफ हो जाती है. इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट मसाज करें और फिर आप चेहरे को धो ले.

एलोवेरा

चेहरे पर ताजा एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा को नमी मिलने के साथ साथ यह त्वचा को शांत भी करती है. इसे त्वचा पर लगाने के 15 मिनट बाद धो लें.

यह भी पढ़ें: Beauty Care Tips: चेहरे पर लाएं नेचुरल ग्लो, स्किन केयर के लिए फॉलो करें ये जरूरी टिप्स  

खीरा और दही

खीरा और दही का मिश्रण चेहरे पर लगा कर 15 मिनट बाद धो लें. इस मिश्रण को लगाने से आपकी त्वचा तरोताजा हो जाएगी. इसे लगाने से त्वचा को ठंडक महसूस होगी.

पपीता

पका हुआ पपीता मैश करके चेहरे पर लगाने से चेहरा चमकदार बनता है. इसे लगाने के 20 मिनट बाद आप चेहरा को अच्छे से धो लें.

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

यह भी पढ़ें: Beauty Care Tips: सर्दियों में भी दमक उठेगा चेहरा, बस करना होगा ये उपाय

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: हर वक्त खिला-खिला दिखेगा आपका चेहरा, बस ऐसे लगाना होगा नारियल का तेल

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola