आलू के चिप्स भूल जाएंगे, मखाने से बनाएं ये टेस्टी स्नैक्स 

Updated:
विज्ञापन
आलू के चिप्स भूल जाएंगे, मखाने से बनाएं ये टेस्टी स्नैक्स 

Garlic Makhana Snacks: स्नैक्स में अगर आपको मूंगफली, चिप्स और मिक्सर के बजाय कुछ चटपटा और फ्लेवर से भरपूर खाना है तो आप गार्लिक मखाना की ये रेसिपी जरूर ट्राई करें.

विज्ञापन

Garlic Makhana Snacks: घर पर आराम से बैठे हों या ऑफिस में हल्की भूख लग गई हो, इस टाइम कुछ मजेदार स्नैक्स खाने का मन हर किसी को करता है. ऐसे में गार्लिक मखाना स्नैक्स आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं. ये न सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि स्वाद में भी लाजवाब है. मार्केट के पैकेज्ड स्नैक्स के बजाय घर पर बने मखाने भुने चने और नट्स खाने में भी बहुत टेस्टी लगते हैं. आइए, हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि कैसे आप मिनटों में तैयार कर सकते हैं क्रिस्पी और टेस्टी गार्लिक मखाना स्नैक्स. 

गार्लिक मखाना बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मखाना – 2 बड़ा कप 
  • घी – 2 चम्मच 
  • नमक – स्वादानुसार 
  • लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच 
  • चाट मसाला – आधा चम्मच
  • ओरिगैनो / हर्ब्स – आधा चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच 
  • काली मिर्च पाउडर – आधा चम्मच 

गार्लिक मखाना बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले एक कड़ाही में आधा चम्मच घी डालें, इसमें मखाने को धीमी आंच पर हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक भूनें. अब भुने हुए मखाने अलग रख दें. 
  • अब आप ताजे लहसुन का पेस्ट तैयार करें. अब इसी कड़ाही में बाकी का बचा हुआ घी डालें. फिर आप लहसुन का पेस्ट डालें और 30 सेकंड के लिए भून लें. ध्यान रखें कि लहसुन जल न जाए. 
  • अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च, नमक और चाट मसाला डालें. इसे 10–15 सेकंड के लिए भूनें जिससे मसाले लहसुन में अच्छे से मिल जाएं. अब आप रखें हुए मखानों को कड़ाही में डालें. इसे धीमी आंच पर 2–3 मिनट तक चलाते हुए मसालों में कोट करें. 
  • ऊपर से आप ऊपर से हर्ब्स या ओरिगैनो डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और आंच बंद कर दें. तैयार है आपका स्नैक्स टाइम के लिए बनकर गार्लिक मखाना.

यह भी पढ़ें: Sabudana Methi Pakoda: ठंड में चाय के साथ बनाएं कुरकुरा साबूदाना मेथी पकौड़ा, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाएंगे

यह भी पढ़ें: Mushroom Pyaz ke Pakode: शाम की भूख मिटाने के लिए ट्राई करें मशरूम प्याज के पकौड़े, जानें बनाने का तरीका 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola