ePaper

Vidur Niti: जीवन में सफलता की तलाश है? अपनाइए महात्मा विदुर के ये 3 जीवन के सूत्र

Updated at : 11 Apr 2025 8:41 AM (IST)
विज्ञापन
Vidur Niti

Vidur Niti

Vidur Niti: विदुर ने बताया है कि व्यक्ति को आगे बढ़ने के लिए कुछ बातों का अपने जीवन में जरूर उतारना चाहिए. ये बातें व्यक्ति को जीवन की तमाम परेशानियों को बाद भी मुकाम तक जरूर पहुंचाती हैं. इसके अलावा, इन बातों को अपनाकर व्यक्ति अपने करियर में सफलता की बुलंदियों तक पहुंच सकता है.

विज्ञापन

Vidur Niti: महाभारत के प्रमुख पात्रों में से एक महात्मा विदुर न केवल एक ज्ञानी पुरुष थे, बल्कि एक कुशल नीतिशास्त्री, सच्चे धर्मनिष्ठ और स्पष्ट वक्ता भी थे. उन्होंने अपने विवेक, धर्म के प्रति निष्ठा और व्यावहारिक सोच के बल पर हस्तिनापुर जैसे विशाल राज्य में प्रधानमंत्री का पद हासिल किया था. विदुर और धृतराष्ट्र के बीच हुई बातचीत को एक ग्रंथ में समाहित किया गया है, जिसे वर्तमान समय में विदुर नीति के नाम से जानते हैं. यह नीति सिर्फ ग्रंथों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि यह आज के बिजी और भ्रमित जीवन के लिए भी एक स्पष्ट मार्गदर्शन देती है. इन नीतियों को जीवन में अनुसरण करने वाला व्यक्ति में जीवन जीने की गहरी समझ विकसित हो जाती है. विदुर की सबसे बड़ी विशेषता थी उनका निडर होकर सत्य कहना. उन्होंने महाभारत युद्ध के पहले ही धृतराष्ट्र को परिणामों के बारे में साफ-साफ चेताया था. उन्होंने कभी अपने कर्तव्य और सत्य से समझौता नहीं किया. ऐसे ही उन्होंने बताया है कि व्यक्ति को आगे बढ़ने के लिए कुछ बातों का अपने जीवन में जरूर उतारना चाहिए. ये बातें व्यक्ति को जीवन की तमाम परेशानियों को बाद भी मुकाम तक जरूर पहुंचाती हैं. इसके अलावा, इन बातों को अपनाकर व्यक्ति अपने करियर में सफलता की बुलंदियों तक पहुंच सकता है. आइए जानते हैं कि महात्मा विदुर ने ऐसी कौन सी बातें बताई हैं.

आगे बढ़ने के लिए यह बात बहुत जरूरी

विदुर नीति के मुताबिक, बुद्धिमान वही व्यक्ति है, जो कि समय की कीतम को समझता है, क्योंकि समय किसी के लिए नहीं रुकता है. जो इसका सही उपयोग करना सीख लेता है, वही जिंदगी की दौड़ में सबसे आगे निकलता है. करियर में अक्सर ऐसे मौके आते हैं जब निर्णय लेने का समय बहुत कम होता है. ऐसे में जो व्यक्ति तेज, लेकिन सोच-समझकर फैसला लेता है, वही आगे बढ़ पाता है. सही निर्णय, सही समय पर लिया गया आपकी पहचान को पूरी तरह से बदल सकता है.

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: इन 4 इंसानों से रहें सावधान! महात्मा विदुर ने बताए मूर्ख व्यक्तियों के लक्षण

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: सच्चा ज्ञानी वही, जिसे ये 3 चीजें नहीं कर पाती प्रभावित

मन को जीतने वाला इंसान

विदुर नीति के अनुसार, आत्मनियंत्रण व्यक्ति को भीतर से बहुत मजबूत बनाता है, जो व्यक्ति अपने मन, गुस्सा, इच्छा और भावनाओं पर नियंत्रण हासिल कर लेता है, वह जीवन की तमाम चीजों को काबू करने में सक्षम हो जाता है, क्योंकि कहा जाता है कि बाहरी दुनिया को जीतना आसान होता है, लेकिन मन के भीतर उठ रहे तूफानों को शांत करना सबसे बड़ी चुनौती होती है और जो व्यक्ति मन में उठ रहे तूफानों को थाम लेता है वह जीवन की बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हो जाता है.

कुछ-न-कुछ सीखते रहने वाला इंसान

महात्मा विदुर कहते हैं कि व्यक्ति को हमेशा कुछ न कुछ नया सीखते रहना चाहिए. यह व्यक्ति की सफलता के लिए बहुत ही जरूरी होता है, क्योंकि ज्ञान ही इस दुनिया की सबसे बड़ी पूंजी है, जिस व्यक्ति के पास ज्ञान है वह जीवन की हर परिस्थिति से आसानी से निपट सकता है. ऐसे में व्यक्ति को बदलते दौर की जरूरतों के साथ ज्ञान हासिल करते रहना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: इन चीजों को कभी नहीं मिलती संतुष्टि, विदुर ने बताया जीवन का रहस्य

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola