ePaper

Vidur Niti: सुख के बावजूद दुख में जीवन जीते हैं ऐसे लोग

Updated at : 07 Sep 2025 10:50 AM (IST)
विज्ञापन
vidur niti

vidur niti

Vidur Niti: महाभारत काल के विदुर अपने नीति उपदेशों के लिए प्रसिद्ध थे. विदुर नीति आज भी प्रासंगिक है, क्योंकि यह सही-गलत का भेद सिखाती है और जीवन को दिशा देती है। इसमें बताया गया है कि कुछ आदतें इंसान को सुखी होते हुए भी दुखी बना देती हैं.

विज्ञापन

Vidur Niti: महाभारत काल में महात्मा विदुर अपनी नीति, धर्मनिष्ठा और दूरदर्शी विचारों के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध थे. वे हस्तिनापुर के महामंत्री थे और सत्य, न्याय तथा नैतिकता के प्रतीक माने जाते थे. विदुर ने हमेशा धृतराष्ट्र को धर्म का पालन करने और न्याय के मार्ग पर चलने की सलाह दी. उनके उपदेश केवल उस समय के लिए ही नहीं थे, बल्कि आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं. विदुर नीति का पालन कर व्यक्ति जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है और साथ ही एक नैतिक व आदर्शपूर्ण जीवन भी जी सकता है. यह नीति हमें सही और गलत का भेद करना सिखाती है और जीवन को उचित दिशा प्रदान करती है. विदुर नीति में स्पष्ट किया गया है कि कुछ आदतें मनुष्य के जीवन को दुखी बना देती हैं, चाहे उसके पास कितना भी सुख क्यों न हो.

  • विदुर नीति में बताया गया है कि सबसे पहली पहली आदत है घृणा. जिस व्यक्ति के मन में घृणा रहती है, वह कभी सुख का अनुभव नहीं कर पाता, क्योंकि नकारात्मक भावनाएँ उसकी मानसिक शांति को नष्ट कर देती हैं.

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: चुनाव से जीवन तक हर जंग में मिलेगी जीत, बस याद रखें विदुर की ये नीतियां

  • दूसरी आदत है असंतोष. जो इंसान अपने पास मौजूद साधनों और परिस्थितियों से संतुष्ट नहीं रहता, वह हमेशा दुखी रहता है. असंतोषी व्यक्ति को किसी भी चीज़ में आनंद नहीं मिलता और वह हमेशा कमी का अनुभव करता है.
  • तीसरी प्रवृत्ति है संदेह. जो इंसान हर बात पर संदेह करता है, उसका मन कभी स्थिर नहीं रहता. संदेहशीलता इंसान को रिश्तों और अवसरों दोनों में दुखी बना देती है.

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: इंसान को विनाश की ओर ले जाती हैं ये तीन आदतें

  • विदुर नीति में यह भी बताया गया है कि जो व्यक्ति दूसरों के भाग्य पर निर्भर रहकर जीवन बिताता है, वह कभी सच्चा सुख नहीं पा सकता. आत्मनिर्भरता ही सुख का आधार है.
  • इसके अलावा, ईर्ष्या भी दुख का बड़ा कारण है. जिस व्यक्ति के भीतर जलन की भावना रहती है, वह कभी प्रसन्न नहीं रह सकता, क्योंकि दूसरों की उन्नति देखकर उसका मन जलता रहता है.

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: दुखों में नहीं बीतता इन लोगों का जीवन, हमेशा रहते हैं सुखी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola