19.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Vidur Niti: चुनाव से जीवन तक हर जंग में मिलेगी जीत, बस याद रखें विदुर की ये नीतियां

Vidur Niti: विदुर नीति जीवन को सही दिशा और सफलता का मार्ग दिखाती है. इसके उपदेश न केवल चुनाव जैसे संघर्षों में बल्कि जीवन की हर जंग में विजय दिलाने में सहायक हैं. सत्य, विवेक और संयम से चलकर व्यक्ति हर कठिनाई को पार कर सकता है.

Vidur Niti: महाभारत काल में महात्मा विदुर अपनी नीति, धर्मनिष्ठा और गहन दृष्टिकोण के लिए प्रसिद्ध थे. वे हस्तिनापुर के महामंत्री होने के साथ-साथ सत्य और न्याय के प्रतीक माने जाते थे. उन्होंने धृतराष्ट्र को सदा धर्म और न्याय का मार्ग अपनाने की सीख दी. विदुर नीति के उपदेश द्वापर युग में जितने महत्वपूर्ण थे, आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं. इन उपदेशों को अपनाकर व्यक्ति न केवल सफलता प्राप्त कर सकता है बल्कि नैतिक जीवन भी जी सकता है. यह नीति इंसान को सही और गलत में भेद करना सिखाती है तथा उसे सफलता और नैतिक आचरण की दिशा प्रदान करती है. इसके अलावा, यह जिंदगी की हर जंग को जीतने में भी मददगार भी होते हैं.

  • विदुर नीति में कहा गया है कि ऐसा धन अर्जित करने का विचार भी त्याग देना चाहिए जिसके लिए मन और शरीर को कष्ट उठाना पड़े, धर्म का उल्लंघन करना पड़े या शत्रु के आगे सिर झुकाना पड़े। ऐसा धन अंततः दुख का कारण बनता है.

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: इंसान को विनाश की ओर ले जाती हैं ये तीन आदतें

  • विश्वास के संदर्भ में विदुर का कहना था कि अविश्वसनीय व्यक्ति पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए. वहीं जो विश्वास योग्य है, उस पर भी अति विश्वास से बचना चाहिए. अत्यधिक विश्वास भय और हानि दोनों का कारण बन सकता है.
  • विदुर नीति में बुद्धिमान व्यक्तियों की शक्ति के बारे में भी बात की गई है. उनके अनुसार यदि कोई बुद्धिमान के साथ अपराध करता है, तो चाहे दूर चला जाए फिर भी सुरक्षित नहीं रह सकता, क्योंकि बुद्धिमान व्यक्ति समय आने पर अवश्य आपके खिलाफ खड़ा होगा.

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: दुखों में नहीं बीतता इन लोगों का जीवन, हमेशा रहते हैं सुखी

  • इसके अलावा, विदुर नीति बताती है कि ईर्ष्यालु, घृणित, असंतुष्ट, क्रोधी, शंकालु और दूसरों पर आश्रित रहने वाले छह प्रकार के लोग जीवन भर दुखी रहते हैं.

महात्मा विदुर के ये उपदेश केवल प्राचीन समय के लिए ही नहीं, बल्कि आज की परिस्थितियों में भी उतने ही उपयोगी हैं. ये हमें धर्म, विवेक, संयम और सही आचरण की राह दिखाते हैं, जिससे जीवन सार्थक और संतुलित बनता है.

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: जानिए किनसे न लें राय, वरना बन जाएगा जीवन मुश्किल

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता ह

Shashank Baranwal
Shashank Baranwal
जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel