ePaper

Vastu Tips: पति को नौकरी में मिलने लगेगी तरक्की और घर पर होगा मां लक्ष्मी का आगमन, जानें वास्तु शास्त्र में बताये गए उपाय

Updated at : 08 Apr 2025 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
vastu tips for wives

AI Generated Image

Vastu Tips: अगर आप एक विवाहित महिला हैं तो आपको वास्तु शास्त्र में बताये गए इन नियमों का पालन करना चाहिए. जब आप इन नियमों का पालन करती हैं तो आपके पति की नौकरी में तरक्की मिलने के साथ ही घर पर मां लक्ष्मी का आगमन भी होता है.

विज्ञापन

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा माना गया है. कहा जाता है अगर हम जीवन में आने वाली मुसीबतों से बचना चाहते हैं तो ऐसे में हमें किसी की कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन जरूर करना चाहिए. हमारे वास्तु शास्त्र में शादीशुदा महिलाओं के लिए भी कुछ नियमों का जिक्र किया गया है. कहा जाता है जब आप इन नियमों का पालन करती हैं तो इससे आपके पति को नौकरी में तो तरक्की मिलती ही है बल्कि इसके साथ ही आपके घर पर मां लक्ष्मी का भी आगमन होता है. जब आप इन नियमों का पालन करती हैं तो आपके घर पर पॉजिटिव एनर्जी की बढ़ोत्तरी होने साथ ही जीवन में खुशियां भी भर जाती है. तो चलिए इन नियमों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

रोजाना पक्षियों को दाना डालना शुभ

अगर आप चाहते हैं कि आपके पति को नौकरी में तरक्की मिले और मां लक्ष्मी का आगमन आपके घर पर हो तो ऐसे में आपको सुबह के समय पक्षियों को दाना डालना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके कुंडली में लगे जितने भी दोष होते हैं उनसे आपको छुटकारा मिल सकता है और साथ ही जीवन में सुख और शांति बरकरार रहती है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: दूसरों की इन चीजों का इस्तेमाल करने वाला हो जाता है बर्बाद, कई तरह की मुसीबतों का टूट पड़ता है पहाड़

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर पर इन चीजों को खुला रखने वाला बनता है गरीबी और दरिद्रता का शिकार, समय रहते जरूर जान लें

घर में कपूर जलाने से होगा फायदा

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर और जीवन में देवताओं की कृपा बनी रहे तो ऐसे में आपको हफ्ते में कम से कम एक बार अपने घर में कपूर जरूर जलाना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके जीवन से निगेटिव एनर्जी दूर हो जाती है.

सही दिशा में रखें धन की तिजोरी

अगर आप जीवन में पॉजिटिव बदलाव चाहते हैं तो अपने घर में मौजूद तिजोरी का मुख उत्तर दिशा की तरफ करके रख दें. इसके अलावा आपको लाल रंग के कपड़े में हल्दी को डालकर गांठ बांधकर या फिर चांदी के सिक्के को भी तिजोरी में डालकर रख देना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: किचन में इन बर्तनों को उल्टा रखने वाला हो जाता है गरीब, जीवनभर नहीं छूटता परेशानियों का दामन

पूजा घर में इन नियमों का करें पालन

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको कभी भी अपने घर के पूजा घर में एक से ज्यादा देवताओं की तस्वीर या फिर मूर्तियों को नहीं रखना चाहिए. इसके अलावा आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि आपके घर में पूजा घर हमेशा पूर्व दिशा में ही मौजूद हो. आपको सुबह और शाम यहां पूजा भी करनी चाहिए.

इस दिन करें पीपल के पेड़ की पूजा

अगर आप जीवन में तरक्की और खुशहाली चाहती हैं तो ऐसे में हर शनिवार पीपल के पेड़ पर कच्चा दूध, काला तिल, गुड़ या फिर गंगाजल जरूर चढ़ाना चाहिए. आप अगर चाहें तो सरसों के तेल से दीया जलाएं और उस पेड़ की परिक्रमा भी करें. आपको इस बात का ख्याल रखना है कि जब आप परिक्रमा करके वहां से निकल रहे हों तो मुड़कर पेड़ की तरफ न देखें.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: कहीं आप भी तो नहीं रखते हैं घर के मुख्य द्वार पर ये चीजें? लौटकर कभी नहीं आएगी मां लक्ष्मी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola