अगर इन जगहों पर रखते हैं ज्वेलरी तो हो जाएं सावधान, जानें क्या कहते हैं नियम

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

Vastu Tips: इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है कि आपको किन जगहों पर ज्वेलरी नहीं रखनी चाहिए. चलिए जानते है डीटेल से.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में काफी ज्यादा महत्व होता है. कहा जाता है अगर चीजें इसके अनुसार की जाए तो इसका परिणाम काफी शुभ होता है वहीं, जब चीजें इसके विरुद्ध की जाए तो इसके परिणाम भी काफी नकारात्मक होते हैं. हमारे वास्तु शास्त्र में आपको लगभग हर समस्या का समाधान मिल जाएगा केवल यहीं नहीं, इसमें आपको उन गलतियों की जानकारी भी मिल जाएगी जिन्हें आपको करने से बचना चाहिए. आज की हमारी यह आर्टिकल उन लोगों के लिए हैं जो अपने घर की अलमारी में ज्वेलरी रखते हैं. आज हम आपको वास्तु शास्त्र में बताई गयी उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपने घर पर ज्वेलरी रखने के दौरान ध्यान में रखना चाहिए. अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं तो आगे चलकर आपको धन हानि का सामना करना पड़ सकता है.

इन बातों का रखें खास ध्यान

अगर आप पैसों और ज्वेलरी को अलमारी को दक्षिण दीवार से सटाकर रखते हैं तो ऐसा करना काफी शुभ माना जाता है. ऐसा करने से आपके पैसे और ज्वेलरी में बढ़ोतरी होती है. वहीं, अगर आप चाहते हैं कि घर पर पैसों का फ्लो लगातार बना रहे तो ऐसे में आपको अलमारी को पश्चिमी दीवार पर सटाकर रख देना चाहिए. अगर आप चाहते हैं कि आपके पैसे बचे तो ऐसे में आपको अपनी अलमारी को वायव्य कोण यानी पश्चिम-उत्तर कोने में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए. अगर आप काफी मेहनत करके पैसे कमा रहे हैं लेकिन वह काफी तेजी से खर्च हो रहा है तो ऐसे में आपको अपनी अलमारी को दक्षिण-पश्चिम कोने में कभी भी नहीं रखना चाहिए.

Also Read: Vastu Tips: भूलकर भी नहाते समय न करें ये गलतियां, हो जाएंगे कंगाल

Also Read: Vastu Tips: रसोई में भूलकर भी न गिरने दें ये चीजें, माना जाता है अशुभ

Also Read: Vastu Tips: तोहफे में भूलकर भी न दें ये चीजें, होगा भारी नुकसान

ज्वेलरी चोरी होने का रहता है खतरा

अगर आप अपनी अलमारी का मुख दरवाजे की तरफ रखते हैं तो आपके लिए सावधान हो जाने की जरूरत है. ऐसा करने से बेवजह के खर्चे बढ़ जाते हैं. वहीं, अगर आप अपने अलमारी के दरवाजे दक्षिण दिशा की तरफ करके रखते हैं तो ऐसे में पैसों और ज्वेलरी के चोरी होने का खतरा बना रहता है. अगर आप चाहते हैं कि आपके घर पर धन टिके तो ऐसे में अलमारी को जमीन से थोड़ा ऊपर रखें. वहीं, शास्त्र के हिसाब से आपको अपनी अलमारी को लाल या फिर हरे रंग से भी नहीं रंगना चाहिए.

Also Read: Vastu Tips: घर से आज ही हटाएं ये चीजें, दूर होगी दरिद्रता

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola