Vastu Tips: भूलकर भी नहाते समय न करें ये गलतियां, हो जाएंगे कंगाल

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 19 May 2024 8:00 AM

विज्ञापन

Vastu Tips: आज हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें आपको भूलकर भी नहाते समय नहीं करना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके जीवन में दरिद्रता आ सकती है.

विज्ञापन

Vastu Tips: नहाना हमारे डेली रूटीन का एक काफी महत्वपूर्ण हिस्सा है. शायद ही कोई ऐसा हो जो गर्मियों के इन दिनों में न नहाता हो. आज इस आर्टिकल में हम आपको नहाने के दौरान की जाने वाली उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको करने से बचना चाहिए. अगर आप इन गलतियों को करते हैं तो आपके जीवन में दरिद्रता आ सकती है और आपके कंगाल होने की संभावना भी बढ़ जाती है. तो चलिए नहाते समय आपको कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए उनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

टूटे हुए बाल बाथरूम में न छोड़ें

अक्सर महिलाएं जब नहाती है तो उनके टूटे हुए बाल पूरे बाथरूम में बिखरे हुए रहते जिन्हें वे वैसे हे भूलकर चली जाती हैं. बता दें वास्तु शास्त्र में ऐसा करने को काफी गलत बताया गया है. कहा जाता है अगर आप ऐसा करते हैं तो शनि देव और मंगल आपसे नाराज हो जाते हैं. ऐसा होने से बुरा प्रभाव पड़ता है. अगर आप आये दिन इस गलती को दोहराते हैं तो घर में नेगेटिव एनर्जी का वास होता है. जब भी आप नहा कर निकले तो उससे पहले टूटे हुए बालों को बाथरूम से हटा दें.

Also Read: Vastu Tips: रसोई में भूलकर भी न गिरने दें ये चीजें, माना जाता है अशुभ

Also Read: Vastu Tips: तोहफे में भूलकर भी न दें ये चीजें, होगा भारी नुकसान

Also Read: Vastu Tips: वैवाहिक जीवन में चाहते हैं सुख-शांति? अपनाएं वास्तु से जुड़े ये टिप्स

बाथरूम को न छोड़ें गंदा

अक्सर हम यह देखते हैं कि नहाने के बाद लोग बाथरूम को गंदा ही छोड़ देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा करना कितना गलत साबित हो सकता है. वास्तु शास्त्र की अगर माने तो ऐसा करने की वजह से राहु और केतु ऐसा करने वालों से नाराज हो जाते हैं. केवल यहीं नहीं, जो लोग ऐसा करते हैं उनके जीवन में धन से जुड़ी समस्याएं भी होने लगती हैं.

खाली बाल्टी बाथरूम में न छोड़ें

अगर आप नहाने के बाद खाली बाल्टी या फिर पानी से आधी भरी बाल्टी बाथरूम में छोड़ देते हैं तो आपको ऐसा भूलकर भी नहीं करना चाहिए. ऐसा करने वाले लोगों को दरिद्रता और कंगाली का सामना करना पड़ता है. अगर आप चाहते हैं कि आपके साथ ऐसा न हो तो नहाने के बाद बाल्टी में पानी भरकर रख दें या फिर उसे उल्टा करके रख दें.

Also Read: Vastu Tips: घर से आज ही हटाएं ये चीजें, दूर होगी दरिद्रता

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola