Vastu Tips For Money Plant: क्या सच में मनी प्लांट चुराकर लगाने से होती है धन की बारिश, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

Updated:
विज्ञापन
Vastu Tips For Money Plant

Vastu Tips For Money Plant

Vastu Tips For Money Plant: लोगों के बीच एक ऐसा भी विश्वास है कि मनी प्लांट को किसी के घर से चुराकर लगाने से आप के धन लाभ के अवसर और बढ़ जाते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि मनी प्लांट चुराकर लगाना सही है या गलत.

विज्ञापन

Vastu Tips For Money Plant: मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है जो आमतौर पर आप को सभी घरों में देखने को मिलेगा. लोग ये मानते हैं कि घर पर इस पौधे को लगाने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है और आर्थिक समस्याएं कभी नहीं होती हैं. हालांकि लोगों के बीच एक ऐसा भी विश्वास है कि मनी प्लांट को किसी के घर से चुराकर लगाने से आप के धन लाभ के अवसर और बढ़ जाते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं, बाबा बिमलेश (वास्तु विशेषज्ञ) से कि मनी प्लांट चुराकर लगाना सही है या गलत.

क्या है वास्तु शास्त्र की राय

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट के पौधे को कभी भी किसी के घर या बगीचे से चुराकर अपने घर में नहीं लगाना चाहिए, बल्कि इसे हमेशा अपने पैसों से खरीदकर ही लगाना चाहिए, तभी जाकर लोगों के इसका पूर्ण रूप से लाभ मिलता है.

Vastu Tips: वास्तु से जुड़े इन नियमों का रखें घर पर ध्यान, दूर होगी समस्या और धन का होगा लाभ

: Vastu Tips For Money Plant: क्या सच में मनी प्लांट चुराकर लगाने से होती है धन की बारिश, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

कभी न करें ये गलती

वास्तु के नियमों के अनुसार, अपने घर में लगे हुए मनी प्लांट को कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति को नहीं देना चाहिए, ऐसा करने से आप के घर की बरक्कत आप जिसे मनी प्लांट दे रहे हैं उसके घर चली जाती है. साथ ही लोगों को इस बात का भी खास तौर से ध्यान देना चाहिए कि मनी प्लांट को ऐसी जगह स्थापित करना चाहिए जहां वो कभी भी जमीन का स्पर्श न करे, ऐसा करने से आप के जीवन में धन की कमी हो सकती है.

मनी प्लांट को इस दिशा में रखना है सही

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को रखने के लिए दिशाओं का सही रूप से ध्यान देना बेहद ही आवश्यक है. खास तौर पर इसे घर के उत्तर पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए. वास्तु के नियमों के अनुसार, इसे लगाने का सही स्थान घर के दक्षिण पूर्व दिशा में माना जाता है.

Superfoods For Muscle Gain: दुबले पतले शरीर के वजह से अक्सर बनता है आप का मजाक, तो अभी शुरू करें इन 7 सुपरफूड्स का सेवन

: Vastu Tips For Money Plant: क्या सच में मनी प्लांट चुराकर लगाने से होती है धन की बारिश, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ
विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola