Vastu Tips For Holi: होली से पहले घर में लाएं ये चीजें, होगी धन की बरसात

Edited by Pushpanjali
Updated:
विज्ञापन

Vastu Tips For Holi

Vastu Tips For Holi: आइए जानते हैं कि ऐसी कौन सी चीजें हैं जो हमें वास्तु के अनुसार होली के दिन या उससे पहले अपने घर में लाना चाहिए.

विज्ञापन

Vastu Tips For Holi: होली का त्योहार अब बस कुछ ही दिन दूर है, ये त्योहार सिर्फ रंगों का ही नहीं बल्कि खुशियों का, अपनेपन का और बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है. इस साल 24 मार्च को होलिका दहन और 25 मार्च को होली मनाई जाएगी. होली को लेकर कई सारी धार्मिक मान्यताएं हैं, इस दिन कई लोग खास तौर से परेशानियों से निजात पाने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं. लेकिन इन सब के साथ ये भी आवश्यक है कि आप खास तौर से वास्तु के नियमों का पालन करें, ऐसे में आइए जानते हैं बाबा बिमलेश वास्तु विशेषज्ञ से कि ऐसी कौन सी चीजें हैं जो हमें वास्तु के अनुसार के होली के दिन या उससे पहले अपने घर में लाना चाहिए.

पिरामिड

वास्तु शास्त्र के अनुसार ये माना जाता है कि पिरामिड में धन को आकर्षित करने की क्षमता होती है. जिस भी घर में पिरामिड रखा होता है, वहां कभी भी धन की कमी नहीं होती है और धन आगमन के अवसर बढ़ जाते हैं. ऐसे में होली के अवसर पर घर में पिरामिड जरूर लगाएं.

कछुआ

वास्तु शास्त्र के अनुसार कछुए को बेहद ही शुभ माना जाता है. आप होली के दिन किसी भी ह्धातु का बना हुआ कछुआ अपने घर के लिए ला सकते हैं. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि कछुए की पीठ पर कुबेर यंत्र मौजूद हो तभी इसके फायदे नजर आएंगे.

चांदी का सिक्का

वास्तु शास्त्र के अनुसार, चांदी का सिक्का खरीदना बेहद ही शुभ होता है. ऐसे में होली के अवसर पर अपने घर के लिए एक चांदी का सिक्का जरूर खरीदें और उसकी पूजा कर के उसे वापस से तिजोरी में रख दें. ऐसा करने से आप के जीवन से आर्थिक समस्याएं दूर होंगी.

तोरण

हिंदू धर्म में अपने दरवाजे या मुख्य द्वार पर तोरण लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है. होली के शुभ अवसर पर अपने घर में प्लास्टिक की तोरण के जगह आम के पत्तों से तोरण बनाएं और अपने मुख्य द्वार पर लगाएं. ऐसा करने से आप के घर से हर तरह की निगेटिव एनर्जी दूर हो जायेगी.

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola